RASHIFAL- कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों का बैंकबैलेंस कभी कम नहीं होगा

Bhopal Samachar
भारतीय ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती हैं। लग्न कुंडली में जिस राशि में चंद्रमा स्थित होता है, वही राशि उस व्यक्ति की नाम राशि अथवा चंद्र राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि की अपनी विशेषताएं होती है। 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं जिन पर कुबेर की विशेष कृपा होती है। इसलिए कहा जाता है कि इन राशि के लोगों का खजाना कभी खाली नहीं रहता। इनका बैंक बैलेंस कभी जीरो नहीं होता। 

तुला राशि 

कुबेर की कृपा के कारण तुला राशि के लोगों को धन संचय के कार्य में हमेशा सफलता मिलती है। इनका वैवाहिक जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होता है। तुला राशि के लोग बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करते। इनकी इनकम कितनी भी कम क्यों ना हो लेकिन इनका बैंक बैलेंस हमेशा इनके समकक्ष लोगों से ज्यादा होता है। 

वृश्चिक राशि 

कुबेर की कृपा से वृश्चिक राशि के लोगों को निरंतर धन की प्राप्ति होती रहती है। इन्हें समाज में सम्मान भी मिलता है। कहते हैं कि धन से संबंधित इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। वृश्चिक राशि के लोग व्यापार के क्षेत्र में जोखिम भी उठाते हैं परंतु फिर भी इन्हें धन की अधिक हानि नहीं होती। वृश्चिक राशि के लोग कभी भी कंगाल नहीं होते। इनका दिवाला नहीं निकलता। 

कर्क राशि 

कुबेर की कृपा से इनका भाग्य प्रबल हो जाता है। कर्क राशि के लोग जहां भी निवेश करते हैं इन्हें काफी अच्छा लाभ मिलता है। इनके जीवन में भी धन की कमी नहीं होती। इनका बैंक बैलेंस भी खाली नहीं होता। कम परिश्रम करने पर भी इन्हें इनके समकक्ष की तुलना में अधिक लाभ होता है। कई बार तो केवल भाग्य के कारण धन की प्राप्ति हो जाती है। 

अस्वीकरण:- यह ज्योतिषीय मान्यता केवल उन लोगों के लिए है जो उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष शास्त्रों में विश्वास करते हैं। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!