RASHIFAL- सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगले 6 महीने कष्टकारी

Bhopal Samachar
भारतीय ज्योतिष के अनुसार 17 जून से शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं और राहु एवं केतु सदैव वक्री गति करते हैं। इस प्रकार 9 में से 3 करें वर्तमान में वक्री चल रहे हैं। इसके कारण कुछ राशि के लोगों को लाभ होगा लेकिन सिंह, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगले 6 महीने कष्टकारी रहने वाले हैं। उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। 

सिंह राशिफल

राहु-केतु के साथ शनि के वक्री हो जाने के कारण सिंह राशि के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इसका सटीक अनुमान जन्म कुंडली के अध्ययन के बाद ही लगाया जा सकता है परंतु सामान्य तौर पर सिंह राशि के लोगों को अगले 6 महीने मनचाही सफलता नहीं मिलेगी जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। कुछ कानूनी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कर्मचारियों के लिए भी मुश्किलें रहेंगी। पदस्थापना बदल सकती है अथवा नौकरी भी बदल सकती है। यदि कहीं कोई धन निवेश किया हुआ है तो वह अगले 6 महीने तक के लिए अटक सकता है। 

कर्क राशिफल 

कर्क राशि वाले लोगों के लिए अगले 6 महीने तनाव भरे होंगे। अप्रत्याशित खर्चों की वृद्धि हो जाएगी। चिंता के कई कारण उपस्थित हो जाएंगे। हालांकि यही स्थिति सभी के लिए नहीं होगी। जन्म कुंडली के आधार पर इस स्थिति में राहत भी बनी रह सकती है। 

वृश्चिक राशिफल 

आने वाले 6 महीनों में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। यदि कोई नया बिजनेस, प्रोजेक्ट अथवा स्टार्टअप शुरू करने वाले हैं तो कृपया किसी अच्छे ज्योतिष विशेषज्ञ को अपनी जन्म पत्रिका दिखाएं अन्यथा अगले 6 महीने के लिए स्थगित कर दें। 

डिस्क्लेमर:- यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र के आधार पर गोचर की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दी गई है। इसका वैज्ञानिक प्रमाणीकरण नहीं होता। मान्यता है कि किसी भी मनुष्य के जीवन में गोचर की घटनाएं 25% तक प्रभाव डालती हैं। जन्म कुंडली के आधार पर यह प्रभाव कम और ज्यादा हो सकता है और कई बार इसका ठीक उल्टा भी हो सकता है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!