₹20 के नारियल में है 10 से ज्यादा कमाई के अवसर, यहां पढ़िए - Business Ideas in Hindi

Bhopal Samachar
Low investment high profit business ideas
की list में कोकोनट यानी नारियल से बनने वाले 10 से ज्यादा प्रोडक्ट शामिल किए जाते हैं। इनमें से आप अपने लिए कुछ भी चुन सकते हैं, क्योंकि हर प्रोडक्ट में काफी अच्छा मुनाफा होता है और सबसे बढ़िया बात यह है कि आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। बहुत ज्यादा पूंजी नहीं लगती। 

Coconut Oil- नारियल का तेल सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है। यह सबसे लंबे समय तक पहुंचा में नमी बनाए रखता है। लोगों को बिना मिलावट वाला अच्छी क्वालिटी का नारियल तेल चाहिए। सन 2021 के बाद लोगों ने ब्रांड के पीछे भागना बंद कर दिया है। नारियल का तेल बनाने वाली मशीन भी सस्ती आती है। आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं। 

Coconut Water- नारियल का पानी सड़क किनारे बिकते हुए आपने देखा होगा परंतु सभी लोगों के पास इतना समय नहीं होता। ऐसे लोगों को छोटे केन या कंटेनर में 100ml ताजा और शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध कराएं तो लोकल मार्केट में आप अपना एक ब्रांड बना सकते हैं। 

Coconut Milk- नारियल का दूध बनाना बड़ा आसान है। बाजार में इसकी हमेशा डिमांड रहती है और सप्लाई हमेशा कम होती है। कृपया सर्वे करके देखिए। आपके शहर में जितने भी लोग नारियल का दूध बनाते हैं, अधिकतम 2 से 3 घंटे में उनका पूरा दूध बिक जाता है। जब बाजार में डिमांड है तो फिर देर किस बात की। अभी शुरू कीजिए। 

Coconut Flour- बहुत कम लोग जानते हैं कि नारियल का आटा बड़े मुनाफे वाला बिजनेस है। हाथों हाथ बिक जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस में कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी आपको टक्कर नहीं दे पाएगी। 

Coconut Soap- होममेड या हैंडमेड नारियल का साबुन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि नारियल के साबुन से स्नान अपने आप में एक अलग फील देता है। इस प्रोजेक्ट पर स्टडी करके देखिए क्योंकि इसमें काफी बड़ा स्कोप है। 

Coconut Sugar- लोगों को समझ में आ गया है कि केमिकल वाली रिफाइंड चीनी बहुत नुकसान करती है इसलिए उन्हें विकल्प चाहिए। नारियल की शक्कर में प्राकृतिक मिठास होती है। इससे ब्लड ग्लूकोस नहीं बढ़ता यानी डायबिटीज का खतरा नहीं है। यही कारण है कि नारियल की शक्कर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। 

इसके अलावा नारियल के चिप्स, नारियल का केक, नारियल के बिस्कुट, नारियल की चॉकलेट, नारियल का अचार, नारियल की चटनी, नारियल की जलेबी, नारियल के बाउल, नारियल के कप यहां तक कि नारियल का चारकोल भी बाजार में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article. इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!