आशा उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3 गुना बढ़ाया, 12000 की वार्षिक वृद्धि एवं...- MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में आयोजित आशा उषा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में आशा ऊषा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि 3 गुना बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इसमें वार्षिक वृद्धि भी की जाएगी। सेवानिवृत्ति के समय रिटायरमेंट फंड दिया जाएगा और स्वास्थ्य बीमा का ऐलान भी किया गया। 

MP NEWS- आशा ऊषा कार्यकर्ता पर्यवेक्षकों के लिए सीएम शिवराज सिंह की घोषणाएं 

  • आशा, ऊषा बहनें और आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाएगी।
  • आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • प्रत्येक आशा और ऊषा बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सम्मिलित किया जाएगा।
  • आशा पर्यवेक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 13,500 रूपए किया जाएगा।
  • आशा पर्यवेक्षकों के मानदेय में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी की जाएगी।
  • आशा, ऊषा बहनों का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रूपए किया जाएगा।
  • आशा, ऊषा बहनों को मिलने वाले मानदेय में प्रतिवर्ष 1000 रूपए की वृद्धि की जाएगी।
  • आशा, ऊषा बहनों तथा आशा पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद एक लाख रूपए दिए जाएंगे।
  • आशा, ऊषा बहनों तथा आशा पर्यवेक्षकों को 5 लाख रूपए का चिकित्सा तथा दुर्घटना बीमा करवाकर दिया जाएगा।
  • बिना गंभीर लापरवाही के किसी को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।
  • आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। 

अब मेरी बहनों को धरना प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सभी कर्मचारियों का हर साल महंगाई भत्ता बढ़ता है, लेकिन मेरी आशा उषा बहनों के मानदेय में वार्षिक वृद्धि का कोई प्रावधान ही नहीं था। इसके लिए बहनों को धरना प्रदर्शन करने पड़ते थे। इसलिए हमने तय किया है कि हम इस प्रावधान को बदल देंगे। इनके मानदेय में हर साल ₹1000 मासिक यानि ₹12000 साल की वार्षिक वृद्धि की जाएगी। यह अपने आप होगी। आज के बाद मेरी आशा उषा बहनों को कोई धरना प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!