नागदा, मध्य प्रदेश का 54वां जिला घोषित, उज्जैन का विभाजन - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तहसील नागदा को जिला घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि, यह मध्य प्रदेश का 54वां जिला है। नागदा को उज्जैन से विभाजित करके बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नागदा एक बेहद प्राचीन शहर है। महाभारत काल में नागदा का न केवल अस्तित्व था बल्कि महत्व भी था। मध्य प्रदेश का 53 वा जिला मऊगंज है। जिसे रीवा जिले से विभाजित करके बनाया गया है। इसकी घोषणा भी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 जिलों में कलेक्टर पदस्थ हैं।

नागदा का इतिहास और वर्तमान- सामान्य ज्ञान

वर्तमान में नागदा, मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन जिले की एक तहसील है। महाभारत का युद्ध जीतने वाले पांडवों के इतिहास में नागदा का उल्लेख मिलता है। बताया गया है कि, इस स्थान में पांडवो के पौत्र राजा जन्मेजय द्वारा नागों के दाह के लिए एक विशाल यज्ञ किया गया था इसीलिए इस नगर का नाम नागदा हुआ। 
  • नागदा की GPS लोकेशन- 23.454°N 75.412°E 
  • कुल क्षेत्रफल- 102 किलोमीटर 
  • समुद्र तल से ऊंचाई- 17 36 फीट। 
  • जनसंख्या 2011 का आंकड़ा- 1,00,039 
  • पिनकोड- 456335 

नागदा जिला कब तक अस्तित्व में आ जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उज्जैन जिले की नागदा तहसील को आज जिला घोषित करता हूं। इसके गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उज्जैन जिले की किसी तहसील के लोग नागदा में शामिल होना चाहते हैं, तो उनकी मर्जी के अनुसार शामिल किया जा सकता है। यदि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार तत्काल कार्यवाही शुरू हुई तो नागदा जिले में 26 जनवरी 2024 का झंडा वंदन होगा, अन्यथा 15 अगस्त 2024 का ध्वजारोहण सुनिश्चित है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!