BHOPAL NEWS- डॉ सजहर अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR

Bhopal Samachar
एम्स भोपाल के पास मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले विकास बिल्थरे की शिकायत के आधार पर डॉ सजहर अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि डॉक्टर अंसारी ने मेडिकल स्टोर संचालक के लगभग 1200000 रुपए हड़प लिए। 

मामला भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज किया गया है। FIR दर्ज करने से पहले लगभग 1 साल तक मामले की इन्वेस्टिगेशन की गई। शिकायतकर्ता विकास बिल्थरे ने पुलिस को बताया है कि, वह एम्स भोपाल के पास मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। डॉ सजहर अंसारी, फंदा चौराहा खजूरी सड़क पर एक प्राइवेट अस्पताल संचालित करते थे। एक ही फील्ड में होने के कारण दोनों की जान पहचान थी। कुछ समय पहले डॉक्टर अंसारी ने अपना अस्पताल किसी और को दे दिया और बताया कि वह सीहोर में एक नया बड़ा अस्पताल खोलने जा रहे हैं। 

सीहोर में खुलने वाले नए अस्पताल में मेडिकल स्टोर के लिए दोनों के बीच सौदा तय हो गया। डॉक्टर अंसारी ने सितंबर 2021 से लेकर जनवरी 2022 के बीच किस्तों में 11.65 लाख रुपए ले लिए परंतु सीहोर में अस्पताल शुरू नहीं किया। शिकायतकर्ता विकास बिल्थरे का कहना है कि, जब उसने डॉक्टर अंसारी से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने वापस करने से मना कर दिया। अगस्त 2022 में विकास ने डॉक्टर अंसारी के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। 11 महीने लंबी जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!