BHOPAL के उन इलाकों की लिस्ट जहां सबसे ज्यादा वाहन चोरी और चैन स्नैचिंग होती है - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की क्राइम रिकॉर्ड एनालिसिस रिपोर्ट (1 जनवरी 2021 से 31 मई 2023 तक) में कई नए खुलासे हुए हैं। उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जहां पर सबसे ज्यादा वाहन चोरी और चैन स्नैचिंग होती है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि किस इलाके में बलात्कार के लिए होटल रूम उपलब्ध होते हैं।

भोपाल के वह थाना क्षेत्र जहां सबसे ज्यादा वाहन चोरी होती है

  • कोहेफिजा थाना क्षेत्र
  • अशोका गार्डन थाना क्षेत्र
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र
  • एमपी नगर थाना क्षेत्र
  • पिपलानी थाना क्षेत्र

भोपाल के वह थाना क्षेत्र जहां सबसे ज्यादा चैन स्नैचिंग होती है

  • हनुमानगंज थाना 
  • टीटी नगर थाना 
  • शाहपुरा थाना 
  • पिपलानी थाना 
  • अशोका गार्डन थाना 
  • जहांगीराबाद थाना 
  • कोहेफिजा थाना 

भोपाल के वह थाना क्षेत्र जहां सबसे ज्यादा घरों में चोरियां होती हैं 

  • कोलार रोड थाना 
  • अयोध्या नगर थाना 
  • निशातपुरा थाना 
  • पिपलानी थाना 

मिसरोद थाना भोपाल का वह इलाका जहां बिना आईडी के होटल रूम मिलते हैं 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का अशोका गार्डन क्षेत्र ऐसा है जहां पर लोगों को बिना आईडी के होटल रूम मिल जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बिना पुलिस वेरिफिकेशन के यहां पर आप किराए पर कमरे में ले सकते हैं। पुलिस ना तो ऐसे होटल वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है और ना ही ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण यहां बाहरी लोग भी बहुत आते हैं। उनके साथ महिलाएं भी होती हैं। पहचान बताएं बिना होटल रूम मिल जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति कमरे किराए पर देने की भी है। बिना वेरिफिकेशन के किसी को भी कमरा किराए पर दे दिए जाते हैं। यही कारण है कि इस इलाके में सबसे ज्यादा बलात्कार कि मामले दर्ज होते हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!