BHOPAL NEWS- संजीव सक्सेना ने दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh chunav politics news - व्यापम घोटाले के कलंक से मुक्त होते ही कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आज उन्होंने अटल पथ, स्मार्ट सिटी रोड पर शक्ति प्रदर्शन किया। श्री सक्सेना ने मंच से घोषणा की कि वे जन भावना का सम्मान करते हैं और निश्चित ही विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा विधायक हैं। 

संजीव सक्सेना- अब तक 2 चुनाव लड़े, दोनों हारे

व्यापम घोटाला में नाम आने से पहले तक संजीव सक्सेना ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ा। सन 2008 के चुनाव में उन्होंने बीएसपी पर चुनाव लड़ा और भाजपा के उमाशंकर गुप्ता से 26002 वोटों से चुनाव हारे। इसके बाद 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ा और उमाशंकर गुप्ता से 18,198 वोटों से हारे। दोनों चुनाव में एक समान बात यह रही कि संजीव सक्सेना ने पार्टी बदली लेकिन दोनों वार निकटतम प्रतिद्वंदी रहे। व्यापम घोटाले में जेल जाने के कारण 2018 का विधानसभा चुनाव टिकट उन्हें नहीं मिला। उनके स्थान पर कांग्रेस पार्टी ने पीसी शर्मा को चुनाव लड़ाया और पीसी शर्मा ने संजीव सक्सेना को 2 बार धूल चटाने वाले भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता को ना केवल 6,587 वोटों से हराया बल्कि एक प्रकार से चुनावी राजनीति से रिटायर कर दिया। 

अब आएगा मजा: विधायक पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस पार्टी के विधायक श्री प्रीति शर्मा ने कहा कि, आज की स्थिति में संजीव सक्सेना कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, यह पार्टी के विचार का विषय है परंतु सन 2008 में वह बसपा से चुनाव लड़ने के लिए आए थे। तब उन्हें 22,705 वोट मिले थे। इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर है और भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इस बार पीसी शर्मा है। 

कांग्रेस पार्टी में ऐसे बयान दबाव बनाने के लिए भी दिए जाते हैं: उमाशंकर गुप्ता 

पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि, संजीव सक्सेना फिलहाल कांग्रेस पार्टी के नेता है। इसलिए विचार करना होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी इस बार उन्हें टिकट देगी, या फिर 2008 की तरह वह किसी दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इस प्रकार के बयान, दबाव बनाने के लिए भी दिए जाते हैं। बाद में अपनी दावेदारी कंप्रोमाइज करके दूसरे लाभ लिए जाते हैं।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायकों की लिस्ट 

1990: शैलेंद्र प्रधान, भारतीय जनता पार्टी
1993: शैलेन्द्र प्रधान, भारतीय जनता पार्टी
1998: पी.सी. शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003: उमाशंकर गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी
2008: उमाशंकर गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी
2013: उमाशंकर गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी
2018: पी.सी. शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!