BHOPAL NEWS- कबाड़ी वाला रेप कर गया, डिंडोरी से नव दंपति प्राइवेट जॉब के लिए आए थे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई जिलों और राज्यों के लोग जॉब करने के लिए आते हैं। डिंडोरी में एक युवक की हाल ही में शादी हुई। वह भी जॉब करने के लिए भोपाल आया था। उसके साथ उसकी 21 वर्षीय नवविवाहिता भी थी। एक कबाड़ी वाले ने महिला को बंधक बनाकर उसका रेप कर डाला। घटना उस समय हुई जब पति जॉब पर गया हुआ था और महिला अकेली थी। 

भोपाल में अकेली महिलाएं असुरक्षित

घटना कटारा हिल्स इलाके में पार्क सिटी कॉलोनी के पास एक फार्म हाउस में हुई। यहां दो कमरों के सर्वेंट क्वार्टर में नव दंपति रहते हैं। कटारा हिल्स थाना प्रभारी भान सिंह ने बताया कि डिंडौरी से महिला अपने पति के साथ भोपाल आई थी। कुछ माह पहले ही उन दोनों की शादी हुई है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। पार्थ सिटी कालोनी के एक खाली भूखंड पर दो कमरों में महिला अपने पति के साथ रह रही थी। शनिवार को महिला का पति घर से अपने काम के लिए निकल गया था। घर पर उसकी नवविवाहिता पत्नी अकेली थी। 

उसी दौरान कबाड़ी वाला सुनील नामक एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को घर में अकेला पाकर आरोपित की नीयत खराब हो गई और उसने महिला के साथ जबरन दुष्‍कर्म किया, साथ ही धमकी भी दी कि इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। बाद में जब महिला का पति घर लौटा तो उसने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। बाद में महिला ने अपने पति के साथ जाकर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

आरोपित की कटारा हिल्‍स से गांधीनगर तक तलाश

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कटारा हिल्स थाने की दो पुलिस टीमें लगी हुई है। एक टीम कटारा हिल्स के इलाके में उसकी तलाश कर रही है। जबकि दूसरी टीम गांधीनगर में उसके होने की आशंका में तलाश में लगी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना प्रभारी को आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!