BHOPAL NEWS- महादेव पानी में अचानक बाढ़ आई, दर्जनों फंसे, तीन बहे, एक लड़के की मौत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक रायसेन जिले में स्थित पर्यटन स्थल महादेव पानी में अचानक बाढ़ आ गई। रविवार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवारों के साथ आए हुए थे। दर्जनों लोग फंस गए। जैसे तैसे एक दूसरे की बाहर निकले परंतु 3 लड़के बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया परंतु तीसरा काफी दूर तक चला गया। सुबह 3:00 बजे उस की डेड बॉडी मिली। 

महादेव पानी भोपाल में 3 विद्यार्थी बह गए, 1 की मृत्यु

हादसे का शिकार हुए छात्र के साथी शुभम सोनी ने बताया कि, हम तीनों (शुभम, अभिषेक और विधान) ईंटखेड़ी छाप से आए थे। जहां हम बैठे थे वहां पानी का बहाव नहीं था। अचानक धक्का लगा। पानी के बहाव की गति बहुत तेज हो गई। मैंने पेड़ पकड़ लिया। अभिषेक भी किसी तरह बचकर निकल आया लेकिन विधान सेन उम्र 15 वर्ष, कक्षा 10 का विद्यार्थी हादसे का शिकार हो गया। हम यह भी नहीं देख पाए कि वह किस तरफ गया। 

दोनों बाइक पानी में फंसी थी

विधान को एसडीआरएफ की टीम ने पुलिया से करीब 200 मीटर दूर से रिकवर किया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल ले जाया गया। पुलिस, वन विभाग, गोताखोर और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची। SDERF भोपाल के प्लाटून कमांडर जेएल कोठारी ने बताया कि 15 साल का लड़का लापता था। मौके से दो बाइक मिली थी। ये दोनों बाइक पानी में फंसी थी, जिसे बाहर निकाला गया। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंचे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!