मानसून की बारिश के दिनों में कई पौधे अपने आप क्यों उग आते हैं, यहां पढ़िए- Bhopal Samachar GK

Bhopal Samachar
गर्मी के दिनों में चारों तरफ सब कुछ सूखा- सूखा दिखाई देता है। मिलो लंबे मैदान खाली दिखाई देते हैं। धूल मिट्टी का बवंडर उठता रहता है लेकिन जैसे ही मानसून की बारिश शुरू होती है बिना किसी पौधारोपण के चारों तरफ लाखों-करोड़ों छोटे-छोटे पौधे उगने लगते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि, बेमौसम होने वाली बरसात में इस प्रकार की हरियाली नहीं दिखाई देती। सवाल यह है कि मानसून की बारिश में ऐसा क्या जादू होता है, जो चारों तरफ हरियाली दिखाई देने लगती है। आइए जानते हैं:- 

Actinobacteria नाम का बैक्टीरिया क्या काम करता है

जमीन पर यहां तक कि समुद्र में भी Actinobacteria नाम का एक बैक्टीरिया पाया जाता है। यही बैक्टीरिया जमीन पर पड़ी लावारिस चीजों को डीकंपोज करता है। जब यह बैक्टीरिया किसी चीज को सड़ा रहा होता है तब इसमें से एक बायप्रोडक्ट निकलता है जिसे Geosmin के नाम से पुकारा जाता है। Geosmin एक प्रकार का अल्कोहल कंपाउंड है। यह जमीन की ऊपरी सतह पर पड़ा रहता है। किसी को डिस्टर्ब नहीं करता लेकिन पौधों की ग्रोथ में मैजिकल बूस्टर का काम करता है। 

पहली बारिश में मिट्टी की खुशबू क्यों आती है

Actinobacteria बैक्टीरिया अलसी होता है। वह अपने आप कोई काम नहीं करता लेकिन जैसे ही मानसून के बादल आते हैं। उनकी नमी हवा में महसूस होने लगती है। पानी के बहुत हल्के कण हवा में उड़ने लगते हैं। इनके संपर्क में आते ही Actinobacteria बैक्टीरिया मचल उठता है। इसके कारण Geosmin पैदा होने लगते हैं और हवा से भी हल्की पानी की बूंदों के साथ यहां वहां उड़ने लगते हैं। Geosmin के कारण पहली बारिश के समय आपको मिट्टी की खुशबू का एहसास होता है। 

पानी की बूंदों के साथ उड़ते हुए Geosmin यहां वहां बिखर जाते हैं और जमीन में जितने भी बीज गर्मी के कारण बेहाल बेहोश पड़े होते हैं, उनमें एनर्जी बूस्ट कर देते हैं। कुछ ही घंटों में उनमें से अंकुर फूटने रखते हैं और 1 से 2 हफ्ते के भीतर चारों तरफ हरियाली दिखाई देने लगती है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!