Business Ideas in Hindi- घर से 1 और दुकान से 3 लाख महीने की कमाई, PCFC शुरू कीजिए

Bhopal Samachar

Low investment high profit small business ideas 

बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह होती है कि उसमें मिनिमम एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की जरूरत नहीं होती। आप कोई कॉलेज स्टूडेंट है, हाउसवाइफ है, रिटायर्ड पर्सन है या फिर अपनी नौकरी छोड़कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। आपके लिए कुछ ना कुछ बेस्ट जरूर मिल जाता है। आपको सिर्फ एक आईडिया और थोड़े से गाइडेंस की जरूरत है। आज अपन इस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं, सारी दुनिया में वह लगातार ग्रोथ कर रहा है। आप चाहे तो अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं और यदि कोई दुकान खोल सकते हैं तो बहुत बढ़िया होगा। 

NEW STARTUP PLAN

PET यानी पालतू पशु, दुनिया भर में तेजी से ग्रोथ कर रही एक बड़ी इंडस्ट्री है। लग्जरी कार में बैठे कुत्ते की कीमत कई बार किसी मिडिल क्लास की कार से ज्यादा होती है। उसके मेंटेनेंस पर महीने भर का खर्चा, कई कर्मचारियों की मंथली सैलरी से ज्यादा होता है। इस बिजनेस में बड़ी पूंजी की जरूरत होती है परंतु PET CARE AND FASHION COLLECTION क्या काम छोटी पूंजी से किया जा सकता है। यदि आप अपने घर से शुरू करना चाहते हैं तो लोगों को होम डिलीवरी की फैसिलिटी दे सकते हैं और यदि आप 10X20 साइज की दुकान खोल सकते हैं, तो यकीन मानिए इस बिजनेस में काफी अच्छा प्रॉफिट कमाएंगे। 

PET CARE सामान की लिस्ट

Collar or Harness- इसकी जरूरत तो सबको होती है। घर के अंदर भी हमेशा खुला तो नहीं छोड़ सकते और जब PET को घुमाने के लिए ले जाते हैं तो उसका Collar or Harness केयर भी है और फैशन भी। कभी-कभी तो यह स्टेटस सिंबल भी होता है। सबसे ज्यादा बिकता है। 
Leash- जो व्यक्ति Collar or Harness खरीदेगा उसे Leash भी खरीदना पड़ेगा और दोनों प्रोडक्ट लगभग एक जैसी क्वालिटी के होंगे। 
Food and Water Bowls- घर में जब मेहमान आते हैं तो परिवार के सदस्यों के अलावा उन्हें PET से भी मिलवाया जाता है। ऐसी स्थिति में उसका Food and Water Bowls घर के अंदर के डिनर सेट से कम नहीं होना चाहिए। 
Food Storage Containers की डिमांड भी हमेशा बनी रहती है, क्योंकि लोग अपने PET के लिए भी महीने भर का राशन लाते हैं। 
Crate or Carrier सभी लोग नहीं खरीदते परंतु जो लोग अक्सर घर से बाहर जाते रहते हैं और अपने PET को अपने साथ ले जाना चाहते हैं, उन्हें Crate or Carrier की जरूरत होती है। बेचने के साथ-साथ किराए पर देने का काम भी कर सकते हैं। 
Bed- PET के लिए बिस्तर की बिक्री काफी बड़े पैमाने पर होती है। यह भी उसके लिए एक अनिवार्य सामान है, जो साल में 2-3 बार बदलता भी है। 
Toys- जिन लोगों का PET उनका स्टेटस सिंबल है, वह अपने PET के लिए खिलौने भी खरीदना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो PET को बच्चे की तरह प्यार करते हैं और उसकी देखभाल भी करते हैं। 
Grooming Supplies- यदि आपके शहर में PET के लिए Grooming की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो लोगों को अनिवार्य रूप से Grooming Supplies खरीदना ही पड़ेगा। वैसे भी कई सारे लोग अपने PET की अपने हाथों से Grooming करना पसंद करते हैं। 
Litter Box and Scoop की बिक्री भी काफी बढ़ने लगी है। क्योंकि PET को अपना कंफर्ट भी चाहिए। 
Scratching Post बिल्लियों को बहुत पसंद आता है और एक बढ़िया सा Scratching Post पूरा लूक ही बदल देता है। 
Training Pads पालतू जानवर योगा तो नहीं करते लेकिन आजकल उनके लिए भी Training Pads फैशन में आ गए हैं। 
Pet Dental Care Products- क्योंकि करोड़ों लोग PET को एक फैमिली मेंबर की तरह अपने घर में अपने साथ रखते हैं। ऐसी स्थिति में Pet Dental Care Products जरूरी हो जाते हैं। 
ID Tags- सिर्फ इंसानों की नहीं बल्कि PET के भी ID Tags होते हैं। यह बड़े काम के होते हैं। कई बार उनके गुम हो जाने पर, उनको तलाशने में मदद करते हैं। 
Pet First Aid Kit- इंसानों की तरह PET की भी First Aid Kit होती है, और प्रत्येक PET के साथ अनिवार्य होती जा रही है। 
Cooling Vest or Pad- कुत्तों की ज्यादातर प्रजातियों को धूप से डर लगता है। Cooling Vest or Pad उन्हें कंफर्टेबल करते हैं। वह चिलचिलाती धूप में भी आराम से आपके साथ वॉक कर सकते हैं। 

इसके अलावा Life Jacket, Pet Stroller, Training Clicker और बहुत सारी चीजें हैं। कुल मिलाकर PET CARE एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है और लगातार बढ़ती जा रही है। यही समय है जब इस अपॉर्चुनिटी का फायदा उठाया जा सकता है। 

PET FASHION में क्या होता है

इसे PET CLOTHING इंडस्ट्री कहते हैं। 2021 की रिपोर्ट के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में 5.19 billion डॉलर के कपड़े पालतू जानवरों के लिए खरीदे गए थे। यानी 2021 में पालतू जानवरों के लिए कपड़े की इंडस्ट्रीज का मार्केट साइज 5.19 billion डॉलर था और जिस गति से यह ग्रोथ कर रहा है, अनुमान लगाया जा रहा है कि 2031 में इसका मार्केट साइज 7.66 billion डॉलर हो जाएगा। 

HOW TO START 

सबसे पहले अपने शहर अपने एरिया का सर्वे कीजिए। पता कीजिए की कुल कितनी दुकानों पर PET CARE AND FASHION प्रोडक्ट उपलब्ध है और यदि हो सके तो चुपके से यह भी पता कीजिए कि उनका कारोबार कैसा चल रहा है। ज्यादातर शहरों में बड़ी दुकानों में एक छोटा सा कॉर्नर PET CARE AND FASHION के लिए होता है। उसमें ग्राहकों के लिए लिमिटेड ऑप्शन होते हैं। यदि आप एक छोटा सा शोरूम शुरू करेंगे तो ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और स्वाभाविक रूप से आपकी अच्छी बिक्री होगी। 

सामान कहां से खरीदना है इसका चुनाव आपको खुद करना होगा लेकिन एक सरल और सीधा सिद्धांत पूरी इंडस्ट्री का होता है। पूरा पैसा एडवांस पेमेंट नहीं करते और जितना संभव हो सकता है उतना सामान वापसी की शर्त पर खरीदा जाता है। यानी यदि नहीं बिका तो वापस कर दिया जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!