Business Ideas in Hindi- घरेलू महिलाओं को एक्स्ट्रा इनकम के सबसे सफल तरीके

Bhopal Samachar
भारत का सामाजिक ताना-बाना दूसरे देशों से अलग है। यहां शादी के बाद महिलाओं के लिए परिवार सबसे पहले होता है और फैमिली के लिए करोड़ों महिलाएं अपने करियर का बलिदान दे देती हैं। यहां हम आपको होम बेस्ड बिजनेस आईडियाज बताने जा रहे हैं। अपने घर में एक्स्ट्रा टाइम का उपयोग करके एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं। अपनी फैमिली को सपोर्ट कर सकते हैं। 

Top 10 home based business ideas for womens housewife girls

Online survey participation- बहुत सारी एजेंसियां कुछ नई कंपनियों के लिए और कई नए प्रोडक्ट के लिए ऑनलाइन सर्वे का आयोजन करती हैं। वह जानना चाहते हैं कि उनके प्रोडक्ट या उनकी कंपनी के बारे में पब्लिक क्या रिस्पांस करेगी। ऐसे प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करके एक्स्ट्रा इनकम जनरेट की जा सकती है। 
Online tutoring- ऑनलाइन ट्यूशन क्लास आजकल सबसे लोकप्रिय एक्स्ट्रा इनकम सोर्स बन गया है। कुछ महिलाएं तो ऐसे फुल टाइम जॉब की तरह कर रही है। कई बड़ी एडटेक कंपनियों के लिए काम किया जा सकता है या फिर अपने ही शहर में ऑनलाइन ट्यूशन क्लास संचालित कर सकते हैं। अब यह कॉमन होता जा रहा है। कई पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन क्लास मिले और छुट्टी के दिन क्लास रूम में उनके डाउट क्लियर कर दिए जाएं। 
Home-based jewelry making- क्रिएटिव वूमंस के लिए यह एक्स्ट्रा इनकम का बड़ा अच्छा सोर्स है, क्योंकि इन दिनों गोल्ड के अलावा और भी कई सारी चीजों से बनी हुई ज्वेलरी फैशन में है। इंस्टाग्राम पर ऐसे प्रोडक्ट बहुत बिकते हैं। जब बिजनेस जमने लग जाए तो अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी बेच सकते हैं। विदेशों में भारतीय हैंड मेड ज्वेलरी की बड़ी डिमांड है। 

Proofreading and editing- किसी भी भाषा की विशेषज्ञ महिलाओं के लिए यह आय का एक अच्छा विकल्प है। एक फ्रीलांसर के तौर पर प्रूफ्रेडिंग एंड एडिटिंग का काम कर सकते हैं। फैमिली के बाद बचे हुए एक्स्ट्रा टाइम से एक्स्ट्रा इनकम कमा सकते हैं। 
Home-based embroidery- एंब्रॉयडरी एक ऐसा काम है, जिसमें मशीनों के आ जाने के बाद भी एंब्रॉयडरी करने वाले की वैल्यू कम नहीं हुई है। एक छोटी सी मशीन और आपकी क्रिएटिविटी ना केवल आपको पैसा कमा कर देगी बल्कि आपको फेमस भी कर देगी। 
Freelance graphic design- ग्राफिक डिजाइनिंग की दुनिया बहुत बड़ी हो गई है। विजिटिंग कार्ड से लेकर वॉल आर्ट तक सब कुछ ऑनलाइन बिकने लगा है। मेहंदी के डिजाइन की डिमांड तो इतनी ज्यादा है कि आज तक पूर्ति नहीं हो पाई है। जिस प्रकार ऐमजॉन पर प्रोडक्ट बिकते हैं वैसे ही कुछ वेबसाइट है जो आप के डिजाइन बेचने का काम करती हैं। ग्राहक से पैसा लेकर अपना कमीशन काटकर आपके खाते में पेमेंट जमा करा दिया जाता है। 

Community shopping- यदि आपको बाजार से खरीदारी करना पसंद है। आपको पता है कि शहर में कौन सी चीज कहां पर अच्छी और सस्ती मिलती है। तब कम्युनिटी शॉपिंग आपकी एक्स्ट्रा इनकम का जरिया हो सकती है। जब आप अपने घर के लिए राशन और दूसरा सामान लेने जाते हैं, कुछ अन्य लोगों के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। इसमें ग्राहक से कोई एक्स्ट्रा पैसा लेने की जरूरत नहीं है। ऐसे बहुत सारे ऑफर चल रहे होते हैं जो आपको काफी अच्छी एक्स्ट्रा इनकम दे पाते हैं। 
Dance instructor- महिलाओं के लिए यह काफी पुराना एक्स्ट्रा इनकम सोर्स है। लड़कियों और बच्चों को कई विशेष अवसरों पर, कुछ स्पेशल इवेंट्स के लिए, स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देना होता है। तब उन्हें एक प्रोफेशनल डांस इंस्ट्रक्टर की जरूरत होती है। घर से दूर कोई क्लास अटेंड नहीं कर सकते। यदि आप 7 दिन में उनको एक परफॉर्मेंस सिखा सकते हैं, तो आपके पास सीखने वालों की कमी नहीं रहेगी। 
Home-based daycare- यदि बच्चों से प्यार है। उनके साथ खेलना, उनकी देखभाल करना पसंद है तो होम बेस्ड डे-केयर आपके लिए एक शानदार बिज़नेस आईडिया हो सकता है। इसके कारण आप अपने आसपास की वर्किंग वूमंस की हेल्प भी कर पाएंगी और आपकी कमाई भी हो जाएगी। 

Handmade crafts- करीब एक दशक पहले तक तो घर में सभी लड़कियों को कुछ ना कुछ बनाना सिखाया जाता था। हैंड मेड क्राफ्ट्स भारतीय महिलाओं की पहचान है। अब तो सरकार भी सपोर्ट करती है। बहुत सारी योजनाएं हैं, जिसमें बिना गारंटी वाला बिजनेस लोन मिल जाता है। सब्सिडी मिलती है। एग्जीबिशन में अपना डिस्प्ले लगा सकते हैं। ऑनलाइन तो जैसे आपका इंतजार कर रहा है। दुनिया भर में भारत के हैंड मेड क्राफ्ट्स बिक रहे हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!