DELHI WEATHER- बादलों की नई बटालियन आने वाली है, फिर से भारी बारिश होगी

Bhopal Samachar
भारत की राजधानी दिल्ली में इन दिनों परेशान करने वाली उमस भरी हुई है परंतु आंध्र प्रदेश के किनारे वाले समुद्र से बादलों की एक नई बटालियन दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा की तरफ आने वाली है। इसके मंगल अथवा बुधवार को दिल्ली पहुंच जाने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। एक बार फिर दिल्ली की सड़कें पानी में डूब जाएंगी और जनजीवन के प्रभावित होने की संभावना है। 

दिल्ली में मध्यप्रदेश और राजस्थान से उड़कर आए बादल बरस रहे हैं 

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है परन्तु एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पंजाब पर बना हुआ है जिसकी वजह से पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र में बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। 

मानसून के बादलों की GPS लोकेशन

क्योंकि, मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से काफी नीचे पहुंच गई है। आज रविवार को मॉनसून निम्न दबाव रेखा (टर्फ रेखा) गुजरात के देसा से निकलती है और मध्य प्रदेश के रतलाम, बैतूल, और आंध्र प्रदेश के बेरहामपुरी, कांकेर, क्लिंगपट्टनम से पूर्व-दक्षिणपूर्व से लेकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यह समुद्र तल से वायुमंडल में 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है जिसकी वजह से हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में कमजोर मानसून की वजह से मानसून बारिश की गतिविधियां नदारद है। 

हरियाणा दिल्ली एनसीआर मानसून एवं मौसम का पूर्वानुमान

आंध्र प्रदेश तट के पास अगले 24 घंटों में ताजा कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यानि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जो धीरे धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर पहुंचने की संभावना है। साथ ही साथ मानसून टर्फ रेखा भी जो वर्तमान में काफी दक्षिणी हो गई है, मंगलवार को जिसका पश्चिमी हिस्सा हरियाणा एनसीआर दिल्ली बीचों बीच पहुंचते ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून एक बार फिर से अपने चिरपरिचित अंदाज में आने वाला है। जिसकी वजह से मंगलवार से  25-31 जुलाई के दौरान हरियाणा के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम झमाझम बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावनाएं बन रही है। इस दौरान एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में आफ़त बढ़ सकती है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!