GWALIOR NEWS- पूर्व डीजीपी की नातिन को सरेआम गोली मारी, कक्षा 11 में पढ़ती थी

Bhopal Samachar

Gwalior neet student school girl murder

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन, 17 वर्षीय छात्रा अक्षया सिंह यादव की बेटी बचाओ तिराहे के पास सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोचिंग में पढ़ाई करके लौट रही थी। बाइक सवार 3 लड़कों ने खुलेआम गोली मारी और फरार हो गए। छात्रा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 

नीट की तैयारी कर रही थी

पुलिस ने बताया कि श्री शैलेंद्र सिंह सिकंदर कंपू स्थित काली माता मंदिर के पास रहते हैं। अक्षया सिंह यादव। उनकी बेटी थी जो सेंटर हाई स्कूल कक्षा 11 में पढ़ती थी एवं नीट की तैयारी कर रही थी। शाम को लक्ष्मी बाई कॉलोनी स्थित अज्ञात गुप्ता सर की कोचिंग से पढ़ कर अपनी सहेली सोनाक्षी शर्मा के साथ लौट रही थी। सोनाक्षी शर्मा को सुमित रावत नाम का एक बदमाश पिछले 1 साल से परेशान कर रहा था। सोनाक्षी की मांग है माधोगंज पुलिस थाने में सुमित रावत, उसके भाई उपदेश रावत, उसके दोस्त हर्षित और सुमित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। इसके बाद भी जब वह नहीं माने तो दोबारा शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की। इसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। 

सोनाक्षी को मारने आए थे

पुलिस ने बताया कि, बदमाश सुमित रावत, छात्रा सोनाक्षी शर्मा को मारने के लिए आया था। दोनों स्कूटर से जा रही थी और हमलावर भी बाइक पर थे। उन्होंने सोनाक्षी को टारगेट करके फायर किया परंतु अक्षया सिंह यादव को गोली लग गई। अक्षया यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया परंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!