मौसम समाचार- मानसून के बादल तूफान से जीत रहे हैं, किसान मालामाल होंगे- HINDI NEWS

Bhopal Samachar

India monsoon weather forecast

मानसून पर निर्भर किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। दक्षिण पश्चिम के समुद्र से उठ कर आ रहे बादल, प्रशांत महासागर से आ रहे अलनीनो नाम के तूफान के बादलों के बीच आसमान में युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में मानसून के बादल जीत रहे हैं। अलनीनो तूफान कमजोर पड़ रहा है। यदि यह जीत सुनिश्चित हो गई तो किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

इंडियन ओशन डाईपोल पॉजिटिव, पढ़िए फायदा होगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, IOD (इंडियन ओशन डाईपोल) पॉजिटिव होने के संकेत अलनीनो के प्रभाव को कम करके मानसून के बचे महीनों में बारिश को बढ़ा सकता है। अभी अधिकांश मॉडल इंडियन ओशन डाईपोल को पॉजिटिव बता रहे हैं। पॉजिटिव IOD, El Nino के प्रभाव को कुछ कम कर सकता है। इसके प्रभाव से जुलाई अगस्त और सितंबर में मानसून की बारिश अच्छी हो सकती है।। 

मध्य प्रदेश मानसून मौसम का पूर्वानुमान- झमाझम बरसात होगी

यदि ऐसा होता है तो किसान भाइयों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। यह आगे देखने की वाली बात है कि इसका कितना असर होता है और यह अलनीनो के प्रभाव को किस तरह से कम कर पाएगा। अगले कुछ दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में अच्छी बारिश रहेगी। 5 या 6 जुलाई से एक बार फिर राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!