INDORE NEWS- कल आम खाने और आज मैगी-कड़ी खाने से मौत, दोनों को डिनर के बाद घबराहट हुई थी

Bhopal Samachar
इंदौर में 1 सप्ताह में 2 या उससे अधिक लोगों की अविश्वसनीय परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की आम खाने के बाद तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। आज एमआईजी क्षेत्र में एक व्यक्ति की मैगी खाने के बाद तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हो गई। इन मामलों में सिर्फ यह मान लेना कि, आम अथवा मैगी के साथ कोई बरसाती जहरीला कीड़ा चला गया होगा, उचित नहीं लगता। यहां प्रश्न यह नहीं है कि लोगों ने क्या खाया बल्कि परिस्थिति बता रही है कि रात के समय खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। 

मैगी के बाद कड़ी खाई थी, फिर तबीयत बिगड़ी

ताजा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एमआईजी पुलिस की ओर से बताया गया कि विजय पांचाल (उम्र 32 वर्ष) पुत्र कालूराम पांचाल निवासी शिव शक्ति नगर की एमवाय अस्पताल में गुरुवार रात मौत हो गई। बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर की कंपनी में अकाउंटेंट थे। रात में अचानक उन्हें उल्टियां होने लगी। इसके बाद किराएदार के ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से वे डॉक्टरों के पास पैदल चलकर गए। इस बीच उन्हें अचानक चक्कर आए वे रास्ते में ही लेट गए। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने चेकअप किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहन सीमा ने बताया कि विजय पीथमपुर में जाॅब करते हैं। रात में खाने में उन्होंने मैगी खाई थी। इसके बाद थूली ओर कड़ी भी खाई। कुछ देर बाद बोले कि उन्हें अचानक घबराहट और बेचैनी हो रही है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। विजय के परिवार में उनकी एक बेटी और पत्नी चेतना के अलावा एक छोटा भाई और माता-पिता हैं। विजय मूल रूप से रतलाम के रहने वाले हैं।

राजेंद्र नगर में आम खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी

इस घटना के ठीक 2 दिन पहले, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली एक महिला की ठीक इसी प्रकार की परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। अर्चना अलेरिया नाम की महिला ने रात में खाना खाने के बाद आम खाया था। इसके बाद उसे अचानक घबराहट होने लगी। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया परंतु मृत्यु हो गई। अर्चना की उम्र 23 साल थी, इसलिए इस मामले में अर्चना के पति और ससुराल वालों को जांच की जद में लिया गया है, लेकिन अब एमआईजी क्षेत्र में भी ठीक इसी प्रकार के सिम्टम्स और मरीज की मृत्यु के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। 

दोनों को रात में खाना खाने के बाद घबराहट हुई

यह दो मामले पर उस रिकॉर्ड में दर्ज हुए इसलिए पता चल गए हैं। ठीक इसी प्रकार के सिम्टम्स और भी कई लोगों में दिखाई दिए, उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी इसलिए उनकी मृत्यु को सामान्य मृत्यु मान लिया गया। लोग जानना चाहते हैं कि क्या कोई अज्ञात बीमारी लोगों को जकड़ने लगी है। रात में भोजन करना चाहिए या नहीं। यदि करना चाहिए तो क्या करना चाहिए। क्योंकि दोनों मृत्यु रात में भोजन करने के बाद घबराहट के कारण हुई है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!