MP NEWS- मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र में बड़ी गड़बड़ी, 2 साल से CAG को जवाब नहीं दे रहे

Bhopal Samachar
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में संचालित जिला शिक्षा केंद्रों में बड़ी गड़बड़ी की सुगबुगाहट आ रही है। महालेखाकार मध्यप्रदेश द्वारा पिछले 2 साल यानी सन 2021 कुछ जानकारियां मांगी जा रही हैं परंतु CAG को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जानकारी मांगने के लिए सीएजी के 3 अटेम्प्ट पूरे हो चुके हैं। 

18 अगस्त 2021 से जानकारी छुपाई जा रही है

उल्लेखनीय है कि प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-।।, मध्‍य प्रदेश, ग्‍वालियर द्वारा मध्यप्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी खजाने से किए गए खर्चे और दूसरे वित्तीय व्यवहारों का ऑडिट किया जाता है। संक्षिप्त में इसे CAG कहते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र और उसके अधिकारियों द्वारा खर्च किए गए सरकार ईंधन के हिसाब किताब के दौरान CAG-GWALIOR ने सबसे पहले 18 AUG 2021 को कुछ जानकारी मांगी थी परंतु उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद 14 दिसंबर 2022 और 27 जून 2023 को CAG GWALIOR ने फिर से जानकारी मांगी परंतु समाचार लिखे जाने तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। 

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से खानापूर्ति के लिए समस्त जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश के नाम 5 पत्र जारी किए गए हैं। पांचवा पत्र 12 जुलाई 2023 को जारी किया गया। इशारों में बताया गया है कि मामला सीरियस हो गया है। 26 जुलाई 2023 तक जानकारी भेजें अन्यथा आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!