MP NEWS- उमरिया में जनपद पंचायत का सीईओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में करकेली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिवाकर पटेल को रीवा लोकायुक्त की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त ने दावा किया कि उन्होंने सीईओ पटेल को ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जनपद पंचायत करकेली प्रांगण स्थित आरोपित सीईओ दिवाकर नारायण ने अपने शासकीय आवास पर राम लखन साकेत (पंचायत समन्वय अधिकारी) से क्रमोन्नति एवं जीपीएफ पार्ट फाइनल स्वीकृत करने के एवज में दस हजार रुपये मंगवाए थे। जिसकी जानकारी पहले से होने के कारण ट्रेपकर्ता अधिकारी प्रमेंद्र कुमार निरिक्षक ने ट्रेप दल के सदस्य डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, दो पंचसाक्षी सहित 12 सदस्यीय टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। इस मामले में विवेचना कार्यवाही जारी है।

सड़क पर बात करते हुए चल रही छात्रा लूट की शिकार

थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के अनुसार, थाना क्षेत्र में बने हुए ट्रेजर आइलैंड मॉल इंदौर के सामने शुक्रवार (30 जून) को दोपहर करीब 12 बजे 20 वर्षीय प्रियांशी पिता दीपक दुबे निवासी वल्लभनगर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग गए और छात्रा नीचे गिर गई। 

5 जुलाई वर्षा का पूर्वानुमान 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा। असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर। मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम तथा पूर्व-मध्य अरब सागर, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना है। केरल-कर्नाटक-दक्षिणी महाराष्ट्र-तटों, मन्नार की खाड़ी, लक्षद्वीप क्षेत्र, श्रीलंका तट के पास बंगाल की दक्षिण खाड़ी और अंडमान सागर में तूफान की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!