ग्वालियर-चंबल मेरा गढ़ नहीं है- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, विचलित से नजर आए - MP NEWS

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh politics news

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर चंबल संभाग परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, कोई किसी का गढ़ नहीं होता। यह ओछी मानसिकता है और दुर्भाग्यपूर्ण सोच है। इस प्रतिक्रिया को व्यक्त करते समय श्री सिंधिया थोड़े विचलित से नजर आए। प्रियंका गांधी के ग्वालियर आगमन पर उन्होंने कहा कि, अतिथि देवो भव:। स्मरण रहे कि, कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के बाद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ब्लाइंड सपोर्ट करती थी।

सन 2018 से लगातार सुर्खियों में है सिंधिया

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले 5 सालों से श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद श्री सिंधिया को कोई पद नहीं मिला। 2019 में वह कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तो मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। धन्यवाद स्वरूप भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के जरिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया। केंद्रीय मंत्रियों में भी श्री सिंधिया काफी चर्चित रहे। मीडिया में श्री नितिन गडकरी के बाद उनके कामों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। 

जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे

अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में सरकार को जन आशीर्वाद यात्रा निकालनी है। स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल जनता के बीच में जाएगा और आशीर्वाद मांगेगा परंतु खबर आ रही है कि ग्वालियर चंबल संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। हालांकि राज्य सरकार में उनकी कोई भागीदारी नहीं है परंतु ग्वालियर चंबल संभाग में श्री सिंधिया भाजपा का चेहरा होंगे।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!