MP NEWS- भोपाल में आशा कार्यकर्ताओं की महापंचायत, पढ़िए क्या उपहार मिलेंगे

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी वर्गों की पंचायत बुलाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसी क्रम में आशा कार्यकर्ताओं की महापंचायत बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि महापंचायत में मुख्यमंत्री, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाएंगे और बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। 

भोपाल में 50000 आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत

मध्यप्रदेश शासन ने दिनांक 29 जुलाई को भोपाल की लाल परेड मैदान में दोपहर 3:00 बजे मध्य प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं की महापंचायत बुलाई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इसमें करीब 50,000 आशा कार्यकर्ता शामिल होंगी। मध्यप्रदेश में फिलहाल आशा कार्यकर्ताओं को ₹2000 मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा लाडली बहना योजना के तहत ₹1000 मासिक प्राप्त हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा इसमें वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि क्या आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह पंचायत की घोषणा की थी

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले सप्ताह ही आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं जल्द ही सबको भोपाल बुलाने वाला हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले 1 साल में मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। आज भोपाल में महिला पुलिस कर्मचारियों को भी स्कूटी दी गई। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!