MP NEWS- संविदा कर्मचारियों की लिस्ट अपडेट कर रही है सरकार, आदेश का इंतजार है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों संविदा कर्मचारियों के सम्मेलन में 10 महत्वपूर्ण घोषणा की थी। उनसे संबंधित विभागीय आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद विभिन्न विभागों द्वारा संविदा कर्मचारियों की लिस्ट अपडेट की जा रही है। जिला स्तर के अधिकारियों से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जानकारी मांगी गई है। 

हटे, हटाए और गायब हो गए संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी

जिला स्तर के अधिकारियों से पूछा गया है कि वह ऐसे संविदा कर्मचारियों का सत्यापन करें जो इस्तीफा दे चुके हैं, जिन का आकस्मिक निधन हो गया है या फिर जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं अथवा किसी अन्य कारण से वह अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वह इस सत्यापन की कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करें। 

भोपाल में संविदा डॉक्टर की सेवा समाप्ति के आदेश 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान 20 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इनमें से 18 डॉक्टरों का 1 दिन का वेतन काटने और एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। आदतन के राज्य देने वाले डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया जबकि समान प्रवृत्ति के संविदा डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी गई। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!