MP NEWS- हड़ताल के कारण हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को पुनः नियुक्ति के आदेश

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्युत वितरण कम्पनियों में हड़ताल के कारण हटाये गये आउटसोर्स कार्मिकों को पुन: कार्य पर रखने के निर्देश दिये हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इन्हें कार्य पर रखने की कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री को वचन दिया- दोबारा हड़ताल नहीं करेंगे

गौरतलब‍ है कि हड़ताल के कारण निकाले गये आउटसोर्स कार्मिकों के प्रतिनिधि-मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर खेद व्यक्त किया और दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिलाया। आउटसोर्स कार्मिकों ने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर से भी भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। 

26 जनवरी को अंधेरा कर दिया था

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों की आउटसोर्स कर्मचारियों ने दिनांक 21 जनवरी 2023 को हड़ताल कर दी थी। इसके कारण पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति असामान्य हो गई थी। सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद 25 जनवरी 2023 को हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। इससे पूर्व कंपनियों द्वारा हड़ताल में शामिल आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। कर्मचारियों की मांगों का निराकरण तो अभी नहीं हुआ है परंतु हड़ताल के कारण हटाए गए कर्मचारियों को फिर से काम पर लेने का फैसला हो गया।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!