MP NEWS- खाद्य अधिकारी तो करोड़पति कारोबारी निकला, शुगर मिल का मालिक है

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पदस्थ खाद्य एवं औषधि अधिकारी श्री अमरीश दुबे के यहां आज EOW की टीम ने छानबीन की। उनके जबलपुर एवं सागर स्थित आवास पर कार्रवाई की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि, EOW को भी नहीं पता था कि श्री दुबे की प्रॉपर्टी नरसिंहपुर में भी है। सबसे बड़ी खबर यह है कि उनके पास से कुछ दस्तावेज ऐसे मिले हैं जो बताते हैं कि वह एक करोड़पति कारोबारी हैं और शुगर मिल के मालिक हैं। मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार किसी अधिकारी या कर्मचारी का इस प्रकार से व्यापार करना प्रतिबंधित है।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दुबे के यहां EOW की कार्रवाई

मध्य प्रदेश के सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधि अधिकारी श्री अमरीश दुबे एक बार मिल के मालिक भी हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब श्री अमरीश दुबे के सागर और जबलपुर स्थित आवास पर EOW की छापामार कार्रवाई में मिले दस्तावेजों की छानबीन की गई। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर मध्यप्रदेश शासन की आर्थिक अन्वेषण शाखा ने श्री अमरीश दुबे के जबलपुर और सागर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। EOW की ओर से बताया गया है कि श्री दुबे की निर्धारित आय से 600% अधिक संपत्ति मिली है। यह भी पता चला है कि वह, शासकीय सेवा के अलावा एक करोड़पति कारोबारी भी हैं। 

नरसिंहपुर में भी प्रॉपर्टी और बैंक लॉकर है

EOW के अनुसार अमरीश दुबे के नरसिंहपुर में भी दो प्लॉट हैं, साथ ही एक बैंक लॉकर भी है। ईओडब्ल्यू की टीम नरसिंहपुर पहुंचकर जांच कर बैंक लॉकर खोलेगी। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं। उनकी नियुक्ति 2008 में हुई थी दुबे का जबलपुर में तीन मंजिला 90 लाख का आलीशन बंगला है। शुगर मिल में करीब 90 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट के दस्तावेज मिले हैं। शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख के प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!