MP NEWS- ग्वालियर में स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलीवेटेड कॉरीडोर को प्रशासकीय स्वीकृति

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा केन्द्रीय सड़क अधोसरंचना निधि अंतर्गत ग्वालियर शहर के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी ए.बी रोड (NH-46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर/फ्लाय ओव्हर का निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। यह जानकारी प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दी। 

स्वर्णरेखा नदी पर फ्लाईओवर के लिए 926 करोड़

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने प्रशासकीय स्वीकृति का दस्तावेज शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि, राज्य शासन एतद द्वारा मंत्रि-परिषद् आदेश दिनांक 18 जुलाई-2023 के परिपालन मे केन्द्रीय सड़क अधोसरंचना निधि अंतर्गत ग्वालियर शहर के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चोकी ए.बी रोड (एनएच 46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर / फ्लाय ओव्हर का निर्माण कार्य हेतु आंकलित लागत राशि रूपये 926.21 करोड़ (नौ सौ छब्बीस करोड़ इक्कीस लाख मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करता है। 

राजस्थान से आई महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर पर्चे फेंके

भारत के इतिहास में पहली बार गांधी परिवार के किसी सदस्य (प्रियंका गांधी) ने महारानी लक्ष्मी बाई के चरणों में प्रणाम किया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इसी अवसर पर कुछ महिलाओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और पर्चे फेंके। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि, राजस्थान में महिलाओं पर इतने अत्याचार हो रहे हैं। उन्हें रोकने के बजाय प्रियंका गांधी यहां पर पॉलीटिकल ड्रामा करने आई है। उन्हें राजस्थान आना चाहिए।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!