MPPSC NEWS- वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन एवं एक्सटेंशन ऑफिसर एग्जाम प्लान एवं सिलेबस, Direct Link

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम एवं चयन प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा इस न्यूज़ में उपलब्ध Direct Link से भी Download कर सकते हैं। 

MPPSC Veterinary Assistant Surgeon / Veterinary Extension Officer Exam 2023 Exam Scheme & Syllabus

मध्य प्रदेश पीएससी के अनुसार कुल 500 नंबर का पेपर होगा। 3 घंटे का समय मिलेगा। खंड-अ में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज से संबंधित 50 प्रश्न 150 नंबर के लिए आएंगे। खंड-ब में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान से संबंधित 100 प्रश्न 300 नंबर के लिए आएंगे। इसके अलावा 50 नंबर इंटरव्यू के होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन नंबर का होगा। पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप आएगा। उत्तर के लिए चार विकल्प मिलेंगे। माइनस मार्किंग होगी। 

पाठ्यक्रम (खण्ड-अ)- मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान

मध्यप्रदेश का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य
• मध्यप्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ प्रमुख राजवंश
• स्वतंत्रता आन्दोलन में मध्यप्रदेश का योगदान
• मध्यप्रदेश की कला एवं संस्कृति ।
• मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ एवं बोलियाँ।
• प्रदेश के प्रमुख त्यौहार, लोक संगीत एवं लोक कलाएँ।
•मध्यप्रदेश के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ ।
• मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
• प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व

2. मध्यप्रदेश का भूगोल
●मध्यप्रदेश के वन पर्वत तथा नदियाँ
• मध्यप्रदेश की जलवायु
मध्यप्रदेश के प्राकृतिक एवं खनिज संसाधन • ऊर्जा संसाधन परंपरागत एवं गैर परंपरागत
• प्रदेश की प्रमुख सिंचाई एवं विद्युत परियोजनाएँ।

3. मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थशास्त्र
• मध्यप्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था (राज्यपाल मंत्रिमंडल विधानसभा)
• मध्यप्रदेश में पंचायतीराज व्यवस्था।
मध्यप्रदेश की सामाजिक व्यवस्था ।
• मध्यप्रदेश की जनानिकी एवं जनगणना।
मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास |
मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग
• मध्यप्रदेश में कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग 

4. अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश की महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाएँ
• महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाएं।
• देश एवं प्रदेश की प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार तथा खेल संस्थाएँ।
• मध्यप्रदेश राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएं
• मध्यप्रदेश के चर्चित व्यक्तित्व एवं स्थान

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
• इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
• रोबोटिक्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं सायबर सिक्यूरिटी
• ई-गवर्नेन्स ।
• इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्किंग साईट्स
• ई-कॉमर्स 

यहां क्लिक करके मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम - पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ / पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023, दिनांक 07/07/2023 की PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!