MPPSC SFS 2022- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा कार्यक्रम एवं सिलेबस जारी

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम 2020 के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा दो खंडों में आयोजित होगी। कुल 450 अंकों के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है। इंटरव्यू के अंकों की संख्या 50 निर्धारित की गई है। MPPSC राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का SYLLABUS PDF DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें

MPPSC State Forest Service Main Examination 2022 Exam Scheme and Syllabus  

1. खंड (अ) विषय- मध्यप्रदेश का सामान्य ज्ञान के 35 प्रश्न, भारत का सामान्य ज्ञान-10 प्रश्न, विश्व का सामान्य ज्ञान 5 प्रश्न, इस प्रकार खंड-अ में 50 प्रश्न होंगे तथा खंड-(ब) में विषय से संबंधित प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे। इस प्रकार प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंकों का होगा। इस प्रकार प्रश्न पत्र का पूर्णाक 450 अंकों का होगा।

2. प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार का होगा। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प (A,B,C,D) होंगे। अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से एक सही विकल्प का चयन करना होगा। एक से अधिक विकल्प का चुनाव करने पर अभ्यर्थी का उत्तर मान्य नहीं किया जायेगा।

3. प्रश्न पत्र की अवधि 3 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र का खंड 'अ' के 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंकों का होगा। खंड 'ब' में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान विषय के 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 03 अंको का होगा।

4. प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे- भाग-(अ) सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र में 40 प्रतिशत अंक एवं भाग-(ब) वानिकी एवं सामान्य विज्ञान विषय से संबंधित 40 प्रतिशत अंक पृथक पृथक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस प्रकार मेरिट दोनों खंडों के अंकों को जोड़कर बनेगीऑनलाईन परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन (3R-W)=प्राप्तांक पद्धति से होगा।

राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा- 2022 पाठ्यक्रम

(खण्ड-अ)- मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान मध्यप्रदेश का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य
● मध्यप्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ प्रमुख राजवंश
• स्वतंत्रता आन्दोलन में मध्यप्रदेश का योगदान
● मध्यप्रदेश की कला एवं संस्कृति।
• मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ एवं बोलियों। • प्रदेश के प्रमुख त्योहार, लोक संगीत एवं लोक कलाएँ
• मध्यप्रदेश के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ
• मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल
● मध्यप्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्व

1. मध्यप्रदेश का भूगोल
• मध्यप्रदेश के वन पर्वत तथा नदियाँ
• मध्यप्रदेश की जलवायु

2. मध्यप्रदेश के प्राकृतिक एवं खनिज संसाधन
• ऊर्जा साधन परंपरागत एवं गैर परंपरागत
• मध्यप्रदेश की प्रमुख सिंचाई एवं विद्युत परियोजनाएँ।

3. मध्यप्रदेश की राजनीति एवं अर्थशास्त्र
• मध्यप्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था (राज्यपाल, मंत्रिमंडल विधानसभा)
• मध्यप्रदेश में पचायतीराज व्यवस्था ।
• मध्यप्रदेश की सामाजिक व्यवस्था।
• मध्यप्रदेश की जनांकिकी एवं जनगणना।
• मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास
• मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग
•मध्यप्रदेश में कृषि एवं कृषि आधारित उद्योग।

4. अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएँ
• महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएँ।
• देश एवं प्रदेश की प्रमुख खेल प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार तथा खेल संस्थाएँ ।
• मध्यप्रदेश राज्य की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएँ।
• मध्यप्रदेश के चर्चित व्यक्तित्व एवं स्थान ।

5. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
• इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर्स, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी |
• रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं सायबर सिक्यूरिटी ।
• ई-गवर्नेन्स ।
• इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्किंग साईट्स ।
• ई-कॉमर्स ।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!