भोपाल में पटवारियों की तिरंगा यात्रा, 15,000 से ज्यादा संख्या का दावा - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पटवारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। दावा किया गया है कि इस यात्रा में 15,000 से अधिक पटवारी शामिल है। प्रदर्शनकारी पटवारी अटल पथ से सीएम हाउस की तरफ आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 

मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे बाद शुरू हुई। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि CM हाउस तक शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करेंगे। शांतिपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बघेल ने बताया कि हम चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। पहले चरण में 21 अगस्त से सभी सरकारी ग्रुप से लेफ्ट हो गए थे और ऑनलाइन काम का बहिष्कार किया था। दूसरे चरण में 23 से 25 अगस्त तक 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे। अब 26 अगस्त को भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

मध्यप्रदेश में प्रदर्शनकारी पटवारियों की मांगे

मध्यप्रदेश में पटवारियों को 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान 2023 में वेतन दिया जा रहा है। पिछले 25 साल में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि, पटवारियों से पूरे सेवाकाल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू-अभिलेख विभाग के सभी पदोन्नत पदों (राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख) के वेतनमान में कई बार वृद्धि की गई। पटवारी वेतनमान पे ग्रेड 2800 के लिए वर्ष 2007 पटवारी महाअधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी। राजस्व मंत्री ने 2800 पे-ग्रेड किए जाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो पाया है।
  • समयमान की वेतन विसंगति को सुधारा जाए।
  • पदोन्नति दी जाए। क्रमशः आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार।
  • गृह भाड़ा और यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाएं। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!