मध्य प्रदेश के 53वें जिले मऊगंज में कलेक्टर एसपी की पदस्थापना, 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि मऊगंज को जिला बनाया जाएगा और 15 अगस्त 2023 को मऊगंज जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण होगा। इसके तत्काल बाद मंत्री परिषद ने मध्यप्रदेश में 53rd जिले को मंजूरी दी और आज कलेक्टर एसपी की पोस्टिंग कर दी गई। 

MP NEWS- मऊगंज जिले में रविवार छुट्टी के दिन कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री सोनिया मीणा को मऊगंज जिले की पहली कलेक्टर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा रविवार दिनांक 13 अगस्त 2023 को अवकाश होने के बावजूद विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए श्री वीरेंद्र जैन को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गृह विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। 

अपडेट- मध्य प्रदेश के 53वें जिले के कलेक्टर बदले, सोनिया मीना को पदस्थापना से पहले हटाया (यहां क्लिक) करके पढ़िए

15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त 2023 को मऊगंज जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए 13 अगस्त छुट्टी के दिन कलेक्टर एसपी की पदस्थापना की गई। शेष सभी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ध्वजारोहण करेंगे।


✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!