BHOPAL NEWS- केमिकल युक्त कचरे में आग से 23 स्कूली लड़कियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल भेजा

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में स्थित चिल्ड्रन होप इंडिया (सीएचआई) गर्ल्स स्कूल के एक क्लास रूम में बैठी 26 लड़कियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया। यह क्लासरूम फर्स्ट फ्लोर पर है। पता चला है कि इसके नीचे कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। केमिकल रिएक्शन के कारण जहरीला धुआं क्लास रूम में घुस गया और कक्षा में बैठी सभी लड़कियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

सीएचआई स्कूल प्रिंसिपल का बयान

स्कूल की प्राचार्य प्रिया जैन शर्मा के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूल की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 16 में क्लास चल रही थी। तभी स्टूडेंट्स (लड़कियों) ने खांसना शुरू कर दिया। 23 लड़कियों की तबीयत खराब हुई थी। प्राचार्य प्रिया जैन शर्मा ने कहा, स्कूल रिहायशी कॉलोनियों के बीच स्थित है। कुछ दूरी पर कचरे का ढेर लगा था। इसी कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। इसके बाद धुआं निकलने से स्टूडेंट्स की सेहत बिगड़ने की संभावना है। जांच कराई जा रही है।

अब लड़कियों की तबीयत कैसी है

डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि, सभी छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द और उल्टी करने की शिकायत थी। सभी स्टूडेंट्स को लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट देकर वापस घर भेज दिया गया है।

प्राचार्य बोलीं- 23 स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल भेजा

स्कूल प्राचार्य के मुताबिक क्लास में कुल 26 स्टूडेंट्स थे। कुछ स्टूडेंट्स की खांसी क्लास रूम से बाहर आने पर बंद हो गई। जबकि 23 स्टूडेंट्स को लगातार खांसी आती रही। इसलिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। अब सभी बच्चियां अपने घर पहुंच चुकी हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!