BHOPAL NEWS- बेटे का सपना पूरा करने निकले रिटायर्ड डीएफओ 50 लाख की ठगी का शिकार

Bhopal Samachar
बेटे का सपना पूरा करने की चाहत में एमएलए क्वार्टर निवासी रिटायर्ड DFO श्री दिनेश कुमार दुबे ठगी का शिकार हो गए। बेटे ने कहानी लिखी थी, फिल्म बनाना चाहता था, फिल्म तो नहीं बनी अब बाप-बेटे की कहानी पुलिस के FIR रजिस्टर में लिखी दिखाई दे रही है।

शेखचिल्ली फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के मालिक के खिलाफ भोपाल में FIR

रिटायर्ड डीएफओ श्री दिनेश कुमार दुबे की शिकायत पर शेख चिल्ली फिल्म प्रोडक्शन मुंबई के मालिक प्रभु राज नायडू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत में श्री दुबे ने बताया है कि, सन 2019 में फिल्ममेकर प्रभूराज नायडू उनके घर में किराए पर रहने के लिए आए थे। इसी दौरान उनका बेटा मनु राज दुबे एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहा था जिसे ब्लैक रोज नाम दिया गया था। बातचीत के दौरान तय हुआ कि 1 करोड़ रुपए में फिल्म मनाई जाएगी। इसमें प्रभुराज नायडू और श्री दुबे 50-50 प्रतिशत के भागीदार होंगे। श्री दुबे ने अपने हिस्से का 50 लाख रुपए फिल्म मेकर प्रभुराज नायडू को दे दिया था परंतु श्री नायडू ने अब तक ना तो फिल्म बनाई और ना ही पैसे वापस किए। 

Moral of the story- पेरेंट्स को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए

फेमस मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी का कहना है कि ज्यादातर पेरेंट्स यही गलती करते हैं। अपने बच्चों का सपना पूरा करने के लिए बिना सोचे समझे पैसा खर्च कर देते हैं। उन्हें लगता है कि पैसा खर्च कर देना काफी है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। श्री दुबे रिटायर्ड DFO हैं। उनके पास प्रोफेशनल लाइफ का पूरा एक्सपीरियंस है। वह यह भी जानते हैं कि, किसी को पैसा देने से पहले उसकी पड़ताल कर लेनी चाहिए। इसके बावजूद उन्होंने प्रभुराज नायडू के बारे में जांच पड़ताल नहीं की। दरअसल SHEKH CHILLI FILM PRODUCTION के नाम से कोई कंपनी रजिस्टर्ड ही नहीं है और PRABBHURAJ NAIDU FILMMAKER के नाम से बॉलीवुड इंडस्ट्री कि किसी भी डायरेक्टरी में कोई प्रोफाइल नहीं है। 

बच्चों के सपने पूरे करना अच्छी बात है परंतु बच्चों के साथ बच्चों की तरह नासमझ बनकर डिसीजन करना अच्छी बात नहीं कही जा सकती। 

 


✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!