BHOPAL में महिला चयनित शिक्षकों ने जूते पॉलिश किए, विरोध प्रदर्शन का दूसरा दिन - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 से चयनित अभ्यर्थियों द्वारा आज राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चयनित महिला शिक्षकों द्वारा जूते पॉलिश किए गए। दर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि अगस्त के महीने में हर रोज नित्य नए तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे ताकि सरकार तक हमारी आवाज पहुंच पाए। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे अगस्त क्रांति का नाम दिया है। 

भोपाल में प्राथमिक शिक्षक के रिक्त पदों में वृद्धि के लिए प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, करीब एक महीने से हम लोग हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हम 51 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। रोस्टर में सवा लाख पद खाली हैं, वह हमें गुमराह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण संघ संयोजक मंगल सिंह ने बताया प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के अभ्यर्थी है जो कि पात्रता परीक्षा 2020 उत्तीर्ण हैं। सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 मे नाम मात्र के पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जबकि भर्ती परीक्षा 2020 उत्तीर्ण चयनित शिक्षकों की संख्या 1 लाख 94 हजार है। ऐसी विसंगति तब है जब प्रदेश मे शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!