BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह की नाराजगी के बाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष को हटाने अभियान शुरू

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव को हटाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इससे पहले बैरसिया यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने श्री अरुण यादव की सक्रियता के प्रति नाराजगी जताई थी। 

भोपाल में कांग्रेस को ओबीसी जिला अध्यक्ष चाहिए

कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव का विरोध करने वालों का कहना है कि, भोपाल शहर जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना हैं। ऐसे में एक ही जाति के दोनों जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थिति पैदा कर रहे हैं। अरुण श्रीवास्तव विरोधियों का कहना है कि, भोपाल ग्रामीण में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसलिए OBC व्यक्ति को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इधर श्री अरुण यादव का कहना है कि, श्री कमलनाथ को सब पता है। हम भोपाल ग्रामीण में विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। कुछ लोग हमें कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। 

भोपाल में कांग्रेस पार्टी की कलह चौराहे पर क्यों आई

इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा प्रश्न यह है कि, कांग्रेस पार्टी की कलह चौराहे पर क्यों आई है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की भोपाल शहर और ग्रामीण में मजबूत पकड़ है। यदि बैरसिया यात्रा के दौरान उन्हें पता चला था कि श्री अरुण श्रीवास्तव को बदल दिया जाना चाहिए तो इस बारे में वह स्वयं श्री कमलनाथ से चर्चा कर सकते थे। या फिर बैरसिया एवं हुजूर विधानसभा के लोगों को श्री कमलनाथ से मिलवा सकते थे। ऐसा क्या हुआ जो दिग्विजय सिंह समर्थकों को सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलना पड़ा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!