BHOPAL NEWS- विधवा महिला को बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया, पिपलानी थाने में मामला दर्ज

पति के निधन के बाद अपने 10 वर्षीय बालक के साथ संघर्ष कर रही एक विधवा महिला की परिस्थितियों का जहांगीराबाद में रहने वाले एक युवक ने फायदा उठाया। रिलेशन बनाए और छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सहेली ने मिलवाया था, इसलिए विश्वास किया

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता विधवा महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। शिकायत में महिला ने बताया कि, लगभग 1 साल पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकात जहांगीराबाद के एक युवक से हुई। कुछ दिनों बाद वह किसी ना किसी बहाने बात करने लगा। फिर छोटे-मोटे कामों में मदद करने के बहाने संपर्क बढ़ाया। लगातार आकर्षित करने का प्रयास करने लगा। महिला ने बताया कि पति के निधन के बाद वह जीवन साथी की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में उसकी युवक से मुलाकात भी हुई थी। नियमित संपर्क में आने के बाद युवक ने अपनी तरफ से शादी के लिए प्रपोज किया। शादी के लिए उसकी शर्तें थी, युवक ने सभी शर्तें स्वीकार कर ली। 

पूरी तरीके से विश्वास जीतने के बाद मई के महीने में फिजिकल रिलेशन बना लिए। फिर आए दिन दोनों के संबंध बनने लगी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, वह हमेशा शादी की बात को टाल दिया करता था। जब महिला ने शादी के लिए जोड़ दिया तो उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया। यह भी बता दिया कि, फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए उसने सब कुछ किया था। प्यार में धोखा मिलने के बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });