BHOPAL NEWS- स्टोर कीपर के आलीशान बंगले में विदेशी बिल्ली के लिए एसी रूम मिला, लोकायुक्त छापा

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में राजगढ़ जिले में स्टोर कीपर के पद से रिटायर हुए श्री अशफाक अली के भोपाल एवं लटेरी जिला विदिशा स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। यहां उनके लग्जरी बंगले में कई ऐसी चीजें मिली, जिन्हें देखकर लोकायुक्त टीम की आंखें फटी रह गई। विदेशी बिल्ली के लिए अलग से एसी रूम था। 

हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल से बिल्लियों का क्या रिश्ता है 

करोड़पति लोगों के बीच में बिल्लियों का अपना क्रेज होता है। बिल्लियों की कुछ नस्ल ऐसी होती हैं, जिसमें एक बिल्ली की कीमत ₹15 लाख तक होती है। पिछले साल एक ठेकेदार ने कलेक्टर की पत्नी को ऐसी ही बिल्ली गिफ्ट की थी। उसे टर्की से लाया गया था। बिल्ली के कलेक्टर के घर तक आने में 11 लाख रुपए खर्च हुए थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन याद होगी। उसे भी काली कमाई से एक बिल्ली गिफ्ट की गई थी। 

₹550 से शुरू हुई थी नौकरी 

बताया गया है कि श्री अशफाक अली की नौकरी ₹550 से शुरू हुई थी और ₹45000 कुल प्राप्त वेतन पर रिटायर हो गए थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने रिटायरमेंट के बाद उनके घर पर छापामार कार्रवाई की है। बंगले का इंटीरियर ऐसा है, मानो कोई फाइव स्टार होटल हो। 21 लाख रुपए दो हाथ खर्च के लिए रखे हुए थे। लोकायुक्त को जांच में पता चला है कि रिटायर्ड स्टोर कीपर के परिवार के अन्य सदस्यों के नाम कई संपत्तियां हैं। लोकायुक्त को मिली दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि उनकी और कितनी संपत्तियां हैं। उनका एक कॉम्पलेक्स बन रहा है, इसके अलावा एक स्कूल भी है। प्रारंभिक तौर पर जो संपत्ति मिली है उसकी कीमत लगभग 10 करोड़ आंकी गई है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!