BUSINESS NEWS- अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा, भारतीय बाजार के दो नए हीरो, 1 साल में यूनिकॉर्न

Bhopal Samachar
अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा, इन दोनों नामों को याद कर लीजिए। आने वाले दिनों में इनकी सफलता की कहानियां सुनाई जाएगी, क्योंकि इन दोनों दोस्तों ने मिलकर अपने स्टार्टअप को 1 साल में यूनिकॉर्न बना दिया। स्टॉक मार्केट में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए 1.4 billion-dollar के मूल्यांकन पर सीरीज ई राउंड में 200 करोड़ों डॉलर यानी 1650 करोड़ रुपए की फंडिंग प्राप्त करनी है। 

Zepto - India's first Unicorn startup in 2023

अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा की कंपनी का नाम Zepto है। इनका ऑफिस मुंबई में है। इन दोनों दोस्तों ने साल 2021 में ZEPTO क्विक कॉमर्स कंपनी की स्थापना की थी। इन्होंने मुंबई जैसे शहर में मात्र 10 मिनट में डिलीवरी की गारंटी के साथ काम शुरू किया। यह लोगों के लिए आकर्षित था। कैवल्य वोहरा भारत के सबसे कम उम्र के करोड़पति हैं। मात्र 19 साल में कैवल्य वोहरा भारत के करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए थे। आज 20 साल की उनके पास 1200 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति है। 

कैवल्य वोहरा का जन्म स्थान बेंगलुरु है लेकिन इनकी स्कूलिंग दुबई में हुई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया था परंतु स्टार्टअप के लिए दीवानगी इस कदर थी कि कॉलेज छोड़ दिया। अब इनकी सफलता की कहानियां भारत के सभी बिजनेस स्कूल और कॉलेजों में जेंट्स को पढ़ाई जाएंगी। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!