CM Sir, माध्यमिक शिक्षक भर्ती में पदों के सृजन में विसंगति है, कृपया दूर कीजिए - Khula Khat

Bhopal Samachar
सेवा में श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि मध्य प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में पद सृजन RTE के नियमों के विपरीत किया गया है, जिसमें गणित विषय को प्रथम विषय बना दिया गया है जबकि RTE के नियम के अनुसार विज्ञान विषय को प्रथम विषय रखा जाता है और उसके ऊपर केवल जीव विज्ञान में स्नातक अभ्यर्थी का चयन किया जाता है। 

मध्य प्रदेश में कुछ विसंगतिया है। विसंगति यह है की गणित विषय को प्रथम विषय बना दिया गया और विज्ञान विषय को पांचवा विषय बना दिया गया। जिससे मध्य प्रदेश में बच्चों का विज्ञान के प्रति रुचि घटती जा रही है और विज्ञान का स्तर घटता जा रहा है। इस बात पर गौर कीजिए कि, कक्षा 10 के बाद 11वीं में गणित से केवल एक ही विषय गणित निकालकर आता है जबकि कक्षा 10 की विज्ञान से कक्षा 11 में विज्ञान के तीन विषय रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान बन जाते हैं। जिससे बच्चे तीनों विषय में पिछड़ जाते हैं।

जो बच्चे कक्षा 6 से 10 तक गणित वाला शिक्षक पढ़ा रहा है जिसको विज्ञान का सही ढंग से ज्ञान नहीं होता है। जिससे गरीब स्तर के बच्चों की विज्ञान की शिक्षा के प्रति अभिरुचि घट रही है और विज्ञान का स्तर घट रहा है। अत महोदय से निवेदन है कि इस विसंगति को दूर करने की करें विज्ञान को पांचवे विषय से पहला विषय बनाने की कृपा करें और उसके ऊपर जीव विज्ञान स्नातक वाले अभ्यर्थी की ही भर्ती करें। प्रार्थी विमल पाटीदार, मध्य प्रदेश का निवासी  

अस्वीकरण: खुला-खत एक ओपन प्लेटफार्म है। यहां मध्य प्रदेश के सभी जागरूक नागरिक सरकारी नीतियों की समीक्षा करते हैं। सुझाव देते हैं एवं समस्याओं की जानकारी देते हैं। पत्र लेखक के विचार उसके निजी होते हैं। इससे पूर्व प्रकाशित हुए खुले खत पढ़ने के लिए कृपया Khula Khat पर क्लिक करें. यदि आपके पास भी है कुछ ऐसा जो मध्य प्रदेश के हित में हो, तो कृपया लिख भेजिए हमारा ई-पता है:- editorbhopalsamachar@gmail.com 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!