उड़ता इंदौर- सिविल इंजीनियर की हत्या, सरेराह चाकुओं से गोदा, चंदन नगर की घटना - CRIME NEWS

Bhopal Samachar
नशे में धुत युवक-युवतियों द्वारा इंदौर शहर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। 4 दिन पहले पब से निकले युवक-युवतियों ने एक दूल्हे की हत्या कर दी थी। आज सिविल इंजीनियर को मार डाला। वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार था। घटना चंदन नगर की है। घटना के थोड़ी देर पहले ही थाना प्रभारी की गाड़ी गुजरी थी। 

फॉर्च्यूनर के सामने एक्टिवा लहराई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन नगर में कीमती गार्डन के सामने सरेआम सिविल इंजीनियर की हत्या की गई। बताया गया है कि एक्टिवा पर सवार दो लड़के शराब की दुकान से निकले थे। सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। लड़के अचानक सामने आ गए। सड़क पर गलत दिशा में चलने को लेकर सिविल इंजीनियर ने लड़कों को टोका तो दोनों ने अतुल जैन पर चाकू से हमला कर दिया और आसानी से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अतुल जैन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

4 दिन पहले दूल्हे की हत्या कर दी थी

अब से ठीक 4 दिन पहले एक पब से नशे की हालत में बाहर निकले, लड़के लड़कियों ने शादी के बाद बहू को लेकर घर जा रहे पूरे परिवार के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इस झगड़े में उन्होंने दूल्हे की हत्या कर दी थी। ✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!