Finance and investment - 10 दिन से ठहरा है गोल्ड, ना चंद्रयान के साथ उड़ा, ना सेंसेक्स के साथ गिरा

Bhopal Samachar
बैंक में फिक्स डिपॉजिट और दूसरी सरकारी योजनाओं में लोंग टर्म इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। सोना पिछले 10 दिनों से ठहरा हुआ है। पिछले 1 महीने में इसके दामों में ₹1000 की गिरावट आ चुकी है। 26 जुलाई से 18 अगस्त तक लगातार दाम कम होती चले गए परंतु पिछले 10 दिनों में सोने के दामों में गिरावट बंद हो गई है उल्टा 1 ग्राम पर ₹5 की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे पहले की सोना ₹65000 की यात्रा पर निकल पड़े, खरीद लेना चाहिए। 

Gold Rate in Bhopal for Last 10 Days (1g) Date 22K 24K 

  1. Aug 25, 2023 ₹5,455 ( 0 ) ₹5,950 ( 0 ) 
  2. Aug 24, 2023 ₹5,455 ( 20 ) ₹5,950 ( 22 ) 
  3. Aug 23, 2023 ₹5,435 ( 25 ) ₹5,928 ( 26 ) 
  4. Aug 22, 2023 ₹5,410 ( 0 ) ₹5,902 ( 0 ) 
  5. Aug 21, 2023 ₹5,410 ( -5 ) ₹5,902 ( -5 ) 
  6. Aug 20, 2023 ₹5,415 ( 0 ) ₹5,907 ( 0 ) 
  7. Aug 19, 2023 ₹5,415 ( 0 ) ₹5,907 ( 0 ) 
  8. Aug 18, 2023 ₹5,415 ( 0 ) ₹5,907 ( 0 ) 
  9. Aug 17, 2023 ₹5,415 ( -50 ) ₹5,907 ( -38 ) 
  10. Aug 16, 2023 ₹5,465 ( 5 ) ₹5,945 ( -11 )

गोल्ड 55000 पर जाएगा या 65,000 पर

सर्राफा बाजार में यह एक बड़ा सवाल है कि गोल्ड ₹55000 तक नीचे जाएगा या फिर ऊपर की तरफ बढ़ते हुए ₹65000 टच करेगा। पिछले 1 साल में गोल्ड में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। लगभग 53000 से शुरू होकर 63000 तक गया है। इस पैटर्न के हिसाब से सोने के दामों में बड़ी गिरावट आनी चाहिए और यह भले ही 1 दिन के लिए लेकिन 55000 तक पहुंचना चाहिए लेकिन दूसरी तरफ चार्ट बताते हैं कि, गोल्ड ने अपनी आदत बदल दी है। सन 2021 से यह लगातार थोड़ा नीचे आकर निवेशकों को आकर्षित करता है और फिर ऊपर जाकर लोगों का अच्छा रिटर्न देता है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले 1 साल में गोल्ड के दाम ₹65000 ऊपर तक जा सकते हैं। 

उद्घोषणा:- सोने के दामों का पूर्वानुमान किसी विशेषज्ञ की राय पर निर्धारित नहीं है बल्कि भोपाल के सर्राफा बाजार में दुकानदारों के बीच गॉसिप पर आधारित है। अतः कृपया अपने अध्ययन और विवेक के अनुसार निर्णय लें। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!