भोपाल में प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR की तैयारी, क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया, एक ट्वीट से टंटा हो गया - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजनीति में शनिवार को एक नया वाला गया। कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर दिया। इसके बाद भाजपा भड़क उठी। सबसे पहले जवाब दिया, फिर उनकी जानकारी को गलत बताया और आप भोपाल में प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR की तैयारी चल रही है। 

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं मीडिया चीफ श्री आशीष अग्रवाल ने बयान जारी किए हैं। सभी ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को निराधार और गलत जानकारी पर आधारित बताया है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई गतिविधि नहीं की गई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रियंका गांधी ने सरकार को बदनाम करने के लिए किसी जानकारी की पुष्टि किए बिना ही उसे ट्वीट करके प्रसारित कर दिया।

भाजपा ने क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया

उल्लेखनीय है कि मानहानि के मुकदमे में केवल लेखक ही जिम्मेदार नहीं होता बल्कि उसका प्रकाशक और वितरक भी जिम्मेदार माना जाता है। इस मामले में प्रियंका गांधी की भूमिका एक वितरक की है। BJP प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी इत्यादि ने भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!