Franchise business opportunity- अमृततुल्य चाय की फ्रेंचाइजी, फ्री ऑफ कॉस्ट, नो डिपॉजिट, नो रॉयल्टी - Business Ideas

Bhopal Samachar
भारत में चाय का बिजनेस बदल रहा है। अब लोग किसी पेड़ के नीचे खड़े ठेले वाले से चाय पीना पसंद नहीं करते क्योंकि विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। कई तरह की कंपनियां फ्रेंचाइजी के माध्यम से बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं परंतु इन सब में सबसे लोकप्रिय नाम है अमृततुल्य चाय। मजेदार बात यह है कि चाय के बाजार में सबसे फेमस हुआ अमृततुल्य शब्द सिर्फ एक नाम है जो ओपन सोर्स है यानी कोई भी उपयोग कर सकता है। चलिए आज अमृततुल्य चाय की फ्रेंचाइजी के बारे में पता करते हैं। 

Top Amruttulya tea franchise - Free of cost No Royalty

अमृततुल्य शब्द का उपयोग मूल रूप से हर्बल चाय के लिए किया जाता है। गूगल पर जो हमने amruttulya chai franchise सर्च किया तो सबसे पहले Top Amruttulya tea franchise - Free of cost ( No Royalty) दिखाई दिया। यह एक प्रायोजित सर्च रिजल्ट था। एंटीवायरस सॉफ्टवेयर MCAfee ने हमें इसकी वेबसाइट पर विजिट करने से रोक दिया लेकिन हमें पता चला है कि इनकी ओर से सचमुच कोई फ्रेंचाइजी फीस या रॉयल्टी नहीं ली जाती। केवल चाय बनाने के लिए एक खास फार्मूले वाले पैकेट दिया जाता है। इसी पैकेट में इनका अमृत छुपा हुआ है। 

Amrutulya Chai Franchise - Low Cost 

दूसरे नंबर पर Amrutulya Chai Franchise - Low Cost Amruttulya Franchise भी प्रायोजित परिणाम था। जो मैत्री की ओर से प्रस्तुत किया गया था। 

Pre-Requisite for Maitri Amruttulya Franchise

  • फ्रेंचाइजी फीस नहीं लगेगी। 
  • डिपाजिट नहीं लगेगा। 
  • 100 स्क्वायर फीट के एरिया में शुरू कर सकते हैं। 
  • Total Equipment Investment- ₹250000 मांगा है। 
  • Profit Margin- 80% का दावा किया है। 
कंपनी का कहना है कि मार्केटिंग और एडवाइजमेंट के लिए वह फ्रेंचाइजी से कोई फीस नहीं लेते। लाइफ टाइम फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट करते हैं। आपके स्टाफ को फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी। और इनके पास 20 प्रकार की चाय की वैरायटी है। 


येवले अमृततुल्य चाय फ्रेंचाइजी 

जिन्होंने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन कुछ वादे किए हैं। 
  • Low investment high returns
  • Quality assurance
  • 5 years support to the franchise: Support for Operation, Marketing, Sales, Technical, Training, 24*7 Customer Care
  • Unique taste
  • Use of advanced technology 
एक मोबाइल नंबर दिया हुआ है जिस पर बात कर सकते हैं। कंपनी का ऑफिस पुणे में है और कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कुछ वीडियो भी डिस्प्ले किए हैं। दावा किया है कि उनकी फ्रेंचाइजी लेकर लोग कितने खुश हैं। 

सबसे अच्छी अमृततुल्य चाय की फ्रेंचाइजी किसकी है

इसके अलावा और भी बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हुए हैं। कुल मिलाकर एक मुद्दे की बात यह है कि, अमृततुल्य शब्द का उपयोग कोई भी कर सकता है इसके लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। दूसरी इंपॉर्टेंट बात यह है कि अमृततुल्य चाय का मतलब होता है हर्बल चाय। आप बाजार से कोई भी हर्बल टी खरीद कर अपना खुद का अमृततुल्य चाय स्टोर शुरू कर सकते हैं। 

Business Ideas

जहां तक फ्लेवर की बात है तो बाजार में चाय के बहुत सारे फ्लेवर मौजूद हैं। अभी तक कोई कंपनी ऐसी नहीं बनी जिसके पास कोई पेटेंटेड फ्लेवर हो और जिस की डिमांड पूरे भारत में तेजी से बढ़ रही हो। फिलहाल इस बिजनेस में कई प्रयोग हो रहे हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अपना अमृततुल्य शुरू करें। जब बिजनेस करना है तो दूसरों पर डिपेंड क्यों रहना। इंडिपेंडेंट बने।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!