GOOGLE सर्च पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर SGE लॉन्च, पढ़िए कैसे इस्तेमाल करें - HINDI NEWS

Bhopal Samachar
गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फीचर SGE (Search Generative Experience) भारत में लॉन्च कर दिया है। गूगल का दावा है कि इससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हुआ। वह पहले से कहीं ज्यादा तेजी से इंटरनेट पर जानकारियों को खोज पाएंगे और गूगल पर कोई भी जानकारी सर्च करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। 

GOOGLE AI SEARCH में क्या खास है, क्या अलग है

गूगल के एआई सर्च के साथ आपको जानकारियों के लिए कई जवाब मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसी प्रोडक्ट की खरीदारी करते हैं तो आपको स्क्रीन पर समरी के रूप में जानकारियां मिलती हैं। कई जवाब में से आप उन जवाब को चुन सकते हैं जो आपको सही लगते हैं। ज्यादा जानकारियों के लिए आप ask a follow-up question का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल के SEG का भारत में भी कर सकते हैं अब इस्तेमाल

दरअसल, वर्तमान में सर्च लैब की सुविधा केवल अमेरिका, जापान और अब भारत के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। यह अंग्रजी, हिंदी और जापानी भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल के सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस के लिए कौन-सी बातें जरूरी

  • आपके पास एक एंड्रॉइड फोन होना चाहिए।
  • फोन में गूगल ऐप का नया वर्जन होना चाहिए।
  • आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  • आपके पास एक पर्सनल गूगल अकाउंट होना चाहिए। 

गूगल के सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस फीचर को कैसे ऑन करें

  • गूगल के सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल ऐप ओपन करना होगा।
  • गूगल ऐप पर गूगल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा।
  • गूगल ऐप पर Incognito mode ऑन है तो इसे ऑफ करना होगा।
  • अब ऐप टॉप लेफ्ट पर लैब्स आइकन पर टैप करना होगा।
  • SGE card पर एक्सपेरिमेंट को टर्न ऑन करना होगा।
  • टर्म्स और कंडीशन को रीड कर सहमति देनी होगी। 

गूगल के सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस फीचर को कैसे इस्तेमाल करें

  • अब गूगल.कॉम पर आकर अपना सवाल सर्च बॉक्स में टाइप करना होगा।
  • ऐसा करने के साथ ही आप जनरेटिव एआई का एक बैनर सर्च बॉक्स के नीचे देख सकेंगे।
  • सर्च पर टैप करने के साथ ही गूगल का जनरेटिव एआई सर्च आपके लिए काम करेगा।
  • वेब सर्च के आधा पर गूगल का जनरेटिव एआई सर्च जवाबों को जल्द से जल्द खोजने का काम करेगा।
  • कनवर्स मोड में गूगल एसजीई फॉलो-अप क्वेश्चन को भी पूछा जा सकता है। 

गूगल ने सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस को अपने सालाना इवेंट Google I/O 2023 में पेश किया था। कंपनी का यह टूल एक एआई पावर्ड फीचर है। सर्च जनरेटिव एक्सपीरियंस एक एआई चैटबॉट की तरह काम करता है।  पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!