INDORE में बड़वानी के फैजान को महिलाओं ने पीटा, गर्लफ्रेंड ने भी FIR दर्ज कराई - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश के इंदौर में रीजनल पार्क में महिलाओं की एकजुटता ने बड़वानी के फैजान खान की 2 साल से चल रही साजिश नाकाम कर दी। उसने कारण राणावत बन कर बड़वानी की ही एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया था। लड़की उसके दबाव में थी, और बुर्का पहनने ही वाली थी लेकिन इससे पहले रीजनल पार्क में एक छोटी सी घटना की प्रतिक्रिया में महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई लगा डाली। जाल में फंसी लड़की को भी हिम्मत आ गई। उसने पुलिस को सारी कहानी बता दी। 

THE BARWARI STORY

22 साल की लड़की ने राजेंद्र नगर पुलिस को बताया कि, वह मूल रूप से बड़वानी की रहने वाली है। 2018-19 में अंजड़ में स्कूल आते-जाते एक लड़का उसका पीछा करता था। उसने अपना नाम करण राणावत बताया और दोनों की जान पहचान हो गई। सन 2020 में उसने शादी के लिए प्रपोज किया। फिर मिलने के लिए अपने एक दोस्त के रूप में बुलाया और फिजिकल रिलेशन बना लिए। पुलिस ने बताया कि, इसके बाद उसने लड़की को अपने परिवार से दूर करने के लिए इंदौर में नौकरी करने के लिए भेज दिया। 

परिवार वालों को पता ही नहीं था, उनकी लड़की इंदौर में किसी के साथ रिलेशन में है। यहां 2 साल तक लड़के ने नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनाए और इस दौरान कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कैप्चर किए। जब लड़की पूरी तरह से जाल में फंस गई, तब उसने असलियत बताई। उसका करण असल में फैजान था, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकती थी क्योंकि घर से दूर आ चुकी थी और रिश्ते को 2 साल हो गए थे। इस बात का फायदा उठाकर फैजान ने शादी के लिए धर्म बदलने की शर्त रख दी। 

इंदौर के रीजनल पार्क में दोनों के बीच इसी बात पर बहस हो रही थी। आदत के अनुसार फैजान ने लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, परंतु अब भूल गया था कि यह उसका प्राइवेट बेडरूम नहीं था। रीजनल पार्क में मौजूद महिलाओं ने लड़की को पीट रहे लड़के को पकड़ कर उसकी धुनाई लगा डाली। पूछताछ की तो शक हुआ। महिलाओं ने सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को बुलाया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जब पुलिस ने लड़की को विश्वास में लेकर उसकी तो लड़की ने सारी सच्चाई बता दी। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!