MP HSTST NEWS - उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन जीवविज्ञान के प्रश्नोत्तर में 57 आपत्तियां, पेपर था या मजाक

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए गठित मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा 2-6 अगस्त 2023 के बीच मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया। नियमानुसार प्रश्नोत्तर ऑनलाइन किए गए। BIOLOGY के प्रश्न उत्तर में कैंडिडेट्स ने 57 आपत्तियां दर्ज कराई है। ऐसी स्थिति में सिर्फ एक सवाल किया जा सकता है कि पेपर था या मजाक। 

मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर सरकारी नौकरी पाने के लिए बड़े जतन करने पड़ते हैं। ग्रेजुएशन के बाद B.Ed फिर उच्च माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा और उसके बाद उच्च माध्यमिक शिक्षा चयन परीक्षा। जिस राज्य में 5 परीक्षा पास करने वाले डॉक्टर बन जाते हैं वहां शिक्षक बनने के लिए चार परीक्षा पास करनी पड़ती है। स्वभाविक है कैंडीडेट्स बड़ी गंभीरता के साथ तैयारी करते हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रश्न पत्र बनाने वाले भी उतनी ही गंभीरता के साथ काम करें, लेकिन मध्यप्रदेश में तो उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा को मजाक बनाकर रख दिया। शायद सभी विषयों में विज्ञान ऐसा विषय है जहां सबसे बड़ी संख्या में गलत प्रश्न और उत्तर पाए गए हैं। 

MPESB को उसकी गलती बताने के ₹50 लगते हैं

पूरी दुनिया में जो गलती करता है उसे जुर्माना भरना होता है। वाहन चलाने में गलती करो तो चालान कट जाता है। टैक्स भरने में गलती करो तो पेनल्टी लग जाती है। GST में गलती करने पर तो जेल भेजने तक का प्रावधान है लेकिन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल में नियम बदल जाते हैं। यह गलती करने वाला अकड़ कर बैठा रहता है। शर्तों के साथ लिंक ओपन करता है, कितनी तारीख तक गलती बताओ नहीं तो गलती नहीं मानूंगा। गलती बताने वाला हाथ जोड़कर गलती की तरफ ध्यान दिलाता है और इसके साथ ₹50 दक्षिणा भी चढ़ाता है। यदि गलती पकड़ी जाए तब भी गलती बताने वाले को इनाम नहीं दिया जाता है। गलती करने वाले का चालान नहीं काटते। बस गलत प्रश्न या उत्तर को विलोपित कर देते हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!