MP NEWS- मध्य प्रदेश के 53वें जिले को कैबिनेट की मंजूरी, रीवा का विभाजन

Bhopal Samachar

Madhya Pradesh- 53rd district name mauganj, cabinet approval 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंत्रिपरिषद में आज उनके द्वारा घोषित मध्य प्रदेश के 53rd जिले को मंजूरी दे दी गई। इस जिले का नाम मऊगंज है एवं इसे रीवा जिले में से अलग किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 15 अगस्त 2023 को मऊगंज जिले में तिरंगा फहराया जाएगा। 

मऊगंज कलेक्ट्रेट के लिए पदों की स्वीकृति

नवीन जिला मऊगंज के गठन के बाद शेष रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूर नगर, जया, त्योंथर, रायपुर करचुलियां, गुढ, सिरमौर, सेमरिया और मनगवां शेष रहेंगी। नवीन जिला मऊगंज के कुशल संचालन के लिये कलेक्टर का 1, अपर कलेक्टर का 1, संयुक्त कलेक्टर / डिप्टी कलेक्टर के 5. सहायक लेखाधिकारी वित्त विभाग (प्रतिनियुक्ति/ संविदा से) के 1. अधीक्षक का 01. सहायक अधीक्षक के 2. ऑडिटर का 1, निज सहायक का 1, स्टेनोग्राफर का 1. सहायक ग्रेड-2 के 13, सहायक ग्रेड-3 के 25, स्टेनोटायपिस्ट के 3, कम्प्यूटर आपरेटर के 3, वाहन चालक के 6, जमादार का 1 और भृत्य के 31 पदों का सृजन किया गया है।

मऊगंज जिला मध्य प्रदेश की जानकारी

  • तहसीलों के नाम- मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब। 
  • कुल जनसंख्या- 616,645 
  • कुल मतदाताओं की संख्या- लगभग 6 लाख। 
  • कुल ग्रामों की संख्या- 1070 
  • कुल राजस्व सर्किल- 12 
  • कुल पटवारी हल्के- 264 

मध्य प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 

  • मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान मंजूर। 
  • पंचायत सचिव सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए 178.88 करोड़ मंजूर। 
  • अमरकंटक में ऊपर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा लेकिन नीचे एक सेटेलाइट शहर बसाया जाएगा। 
  • 27 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों का एक बड़ा कार्यक्रम होगा। 
  • महिला स्व सहायता समूह को स्कूली गणवेश के लिए मंजूरी। 
  • 37 सर्व सुविधा युक्त सीएम राइज स्कूलों की डीपीआर को 1000 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी दी गई। 
  • भिंड के सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ की मंजूरी। 
  • छतरपुर छतरपुर में नवीन तहसील सतही के गठन को कैबिनेट की मंजूरी। इसके लिए 70 पद स्वीकृत। 
  • बालाघाट पर नवीन अनु विभाग मंजूर। 
  • रीवा जिले से अलग करके मऊगंज जिले के गठन को कैबिनेट की मंजूरी। 
  • शाजापुर में एक नया अनु विभाग गठन को मंजूरी।
  • ग्राम पंचायत बटियागढ़ जिला दमोह को नगर परिषद की मंजूरी।
  • शक्ति सदन योजना के लिए ₹22 करोड़ रुपए का प्रावधान। 
  • अलीराजपुर का बस स्टैंड 2 करोड रुपए में बेचने की मंजूरी। 
  • सीएम राइज योजना के तहत जनजातीय कार्य विभाग को 16 विद्यालय एवं 19 कन्या विद्यालयों के निर्माण की मंजूरी। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!