MP NEWS- 5320 जन शिक्षक एवं BAC की प्रतिनियुक्ति हेतु RKS BHOPAL का नोटिफिकेशन

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक विकासखंड में BAC एवं जन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

मध्यप्रदेश में BAC एवं जन शिक्षकों के स्वीकृत पद

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा समस्त कलेक्टर के नाम जारी पत्र में लिखा है कि, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा समग्र शिक्षा अभियान मिशन की अनुमोदित वार्षिक कार्य योजना एवं मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड स्त्रोत केंद्र कार्यालय में विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) के 5 पद स्वीकृत होने से, इन 5 पदों में से 2 विज्ञान संकाय, 2 भाषा जिसमें एक अनिवार्य रूप से अंग्रेजी और एक सामाजिक विज्ञान संकाय से पद पूर्ति की कार्रवाई एवं प्रत्येक 21 विद्यालयों पर एक पद के मान से कुल 2660 जन शिक्षा केंद्र में, प्रत्येक में 2 जन शिक्षक के पद के मान से 5320 जन शिक्षक के पद की पूर्ति की कार्रवाई की जाना है। 

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक अर्हता, प्रतिनियुक्ति की अवधि, चयन प्रक्रिया एवं पूर्ति कार्यक्रम की तारीख इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह दस्तावेज क्रमांक 6048 दिनांक 17 अगस्त 2023 एमपी एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध है, विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक / यूआरएल को कॉपी करके अपने ब्राउज़र में ओपन करें। ऑनलाइन अवलोकन कर सकते हैं एवं रेफरेंस और रिकॉर्ड के लिए DOWNLOAD कर सकते हैं। 
https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=88701 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!