MP NEWS- भाजपा में शामिल हुए रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर में FIR

Bhopal Samachar
भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी श्री वेद प्रकाश के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। श्री वेद प्रकाश हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 75 से अधिक आईएएस ऑफीसर्स के खिलाफ भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की जांच चल रही है। 

जानकारी मिली है कि आरटीआई एक्टिविस्ट श्री रमाकांत ने लोकायुक्त भोपाल में शिकायत की थी। श्री वेद प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने हथियार के लाइसेंस जारी करने में नियमों की अनदेखी की एवं पद का दुरुपयोग किया। यह मामला जांच के लिए लोकायुक्त जबलपुर ऑफिस भेज दिया गया था। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पिछले कई सालों से चल रही थी परंतु यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा है और श्री वेद प्रकाश हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!