MP विधानसभा चुनाव- बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी - NEWS TODAY

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीएसपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में कुल 7 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। 

MP election 2023- BSP candidate list-1

  1. श्री बलबीर सिंह दंडोतिया दिमनी विधानसभा जिला मुरैना। 
  2. श्री अवधेश प्रताप सिंह राठौर निवाड़ी विधानसभा जिला निवाड़ी। 
  3. श्री रामराजा पाठक राजनगर विधानसभा जिला छतरपुर। 
  4. श्री देवराज अहिरवार रैगांव विधानसभा जिला सतना। 
  5. श्री मणिराज सिंह पटेल रामपुर बघेलान विधानसभा जिला सतना। 
  6. श्री विष्णु देव पांडे सिरमौर विधानसभा जिला रीवा। 
  7. श्री पंकज सिंह सेमरिया विधानसभा जिला रीवा। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बसपा ने राजधानी भोपाल में एक प्रदर्शन किया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। सूत्रों का कहना है कि बसपा की रणनीति है कि इस बार कांग्रेस और भाजपा के नाराज लेकिन क्षेत्र में प्रभावशाली नेताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में टिकट दिए जाएं ताकि मध्य प्रदेश में बसपा ना केवल तीसरी ताकत बनकर सामने आए बल्कि ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो जाए कि बसपा के समर्थन के बिना कोई भी सरकार ना बन पाए। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!