MP NEWS- स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च पद प्रभार प्रक्रिया ऐच्छिक की जावे: कर्मचारी संघ

Bhopal Samachar
Madhya Pradesh Government School Education Department employees news - 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, मिडिल, व्याख्याता, प्राचार्यो को वर्तमान में उच्च पद प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया को स्वेच्छिक करने की मांग की है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि वर्तमान में जो उच्च पद प्रभार देने की प्रक्रिया चल रही है उसे ऐच्छिक किया जावे क्योंकि अन्य विभागों में जैसे राजस्व, में इसे स्वेच्छिक ही किया गया है साथ ही इसमें कर्मचारियों, शिक्षकों को कोई आर्थिक लाभ, वरिष्ठता का लाभ भी नही दिया जा रहा है। 

भोपाल वाले अधिकारी उच्च पद का प्रभार के नाम पर प्रताड़ित कर रहे हैं

इस संबंध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इसमें चौथे समयमान देने पर माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी एवं राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (केबिनेट दर्जा) माननीय श्री रमेश चंद्र शर्मा जी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया एवं मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार तय किया गया कि शासन को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से अवगत कराया जावे कि शासन की मंशा कर्मचारियों के हित मे है किंतु अधिकारी किस प्रकार इस पर पानी फेर रहे है। शिक्षा विभाग में उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत भोपाल से व्यक्तिगत एक एक आर्डर निकालकर कही भी उच्च प्रभार देकर पदस्थापनाएं किये जा रहे। शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी व अन्य समस्याओं को भी नही देख रहे है। जिससे सम्पूर्ण प्रदेश में शासन के प्रति कर्मचारियों/शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आज मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल पूर्व SADA अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाह से मिला। उन्हें अपनी उक्त समस्या से अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री जी से बात कर समस्या को हल कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद माननीय श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी के बंगले पर जा कर उनके नाम का ज्ञापन हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) को सौंपा। उन्होंने भी समस्या हल कराने की बात कही। 

प्रतिनिधि मंडल में संजीव शर्मा प्राचार्य, जगदीश अग्रवाल प्राचार्य, टी पी कौसल प्राचार्य, राजेन्द्र नौगरैया व्याख्याता,वंदना सिसोदिया,आर एन शर्मा व्याख्याता,साधना बैस,स्मृति शर्मा, नंद किशोर गोस्वामी, एम एल जैन सहित एक सैकड़ा प्राचार्य, व्याख्याता उपस्थित थे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!