MP NEWS - भोपाल में करणी सेना का प्रदर्शन, चुनाव में टिकट और पुरानी मांगे दोहराई

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर से करणी सेना का आंदोलन शुरू हो गया है। इस बार बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान में प्रदर्शन किया गया। करणी सेना मध्य प्रदेश की 230 विधानसभाओं में से 100 विधानसभाओं में क्षत्रिय समाज के नेताओं को टिकट मांग रही है। इसके अलावा क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सनातन बोर्ड का गठन और लव जिहाद रोकने को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग की गई है।

जिस पार्टी ने क्षत्रिय समाज की उपेक्षा की उनको जवाब दिया जाएगा

शेखावत ने कहा कि हमने प्रदेश की 230 में से आधी सीटों पर सर्वे कराया है, जहां क्षत्रियों की संख्या अधिक है। हम 80 से 100 सीटों पर क्षत्रियों को राजनीतिक पार्टियां प्रतिनिधित्व दें। शेखावत ने कहा कि यदि हमारी मांगों पर सरकार को जल्द विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीति पार्टियां क्षत्रियों की लगातार उपेक्षा करती आई है। यह अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां ने इस बार क्षत्रियों की उपेक्षा की तो उनको जवाब दिया जाएगा। 

भोपाल में प्रदर्शनकारी करणी सेना की मांगे 

  • सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की की भागीदारी। 
  • क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सर्वण आयोग और सनातक बोर्ड का गठन। 
  • लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन जिहाद रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। 
  • क्षत्रिय छात्रों के लिए हर जिले में होस्टल का निर्माण। 
  • महापुरुषों और वीरांगनाओं का इतिहास संरक्षित करना। 
  • जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना। 
  • गौ हत्या रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। 
  • हिंदूस्तान को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करवाना। 
  • सभी भूतपूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में प्रधानता देना। 
  • एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानून बनाना। 
  • मठ मंदिरों पर से सरकार का अंकुश खत्म करना। 
  • समान नागरिक संहिता को पूरे देश में तुरंत प्रभाव से लागू करवाने के लिए प्रयास करना। 
  • कोविड 19 के सभी कर्मचारियों को दोबारा बहाल करना। 
  • राजा रजवाड़ों की लावारिस संपत्तियों को हैरिटेज का दर्जा देना। 
  • मध्य प्रदेश पुलिस का विशेष बल एसएएफ सम्मलित करना। 
  • गौ माता की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाना। 
  • बुंदेलखंड को अलग राज्य घोषित करना।  

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!